विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'5 लाख दो वरना फर्जी केस में जेल भेजूंगा...' ऑडियो वायरल होते ही दारोगा सस्पेंड, सिपाही पर भी गिरी गाज

Published: Wed, 09 Sep 2026 12:05 AM (IST)

पुवायां में दुष्कर्म के आरोपी पक्ष से पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह को ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज

प्रतीकात्‍मक इमेज

संवाद सहयोगी, पुवायां (शाहजहांपुर)। युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपित पक्ष से पांच लाख रुपये मांगने के आरोप में एसपी सौरभ दीक्षित ने कस्बा इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह को देर रात निलंबित कर दिया है। जबकि सिपाही सुमित को लाइन हाजिर किया है।

नगर के एक मुहल्ला निवासी युवती ने युवक व्यक्ति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले की कस्बा इंचार्ज महेंद्र सिंह जांच कर रहे थे। आरोपित की पत्नी मंगलवार को अपने बेटे को लेकर एसपी के पास पहुंची थी।

आरोप लगाया कि इस मामले में महेंद्र प्रताप सिंह ने पांच लाख रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसके बेटे को फर्जी मामले में जेल भेजने की धमकी दी थी। उन्होंने एक आडियो एसपी को सुनाई जिसमें कस्बा इंचार्ज रुपये की मांग कर रहे थे।

एसपी ने इस मामले की सीओ पुवायां प्रवीण मलिक से जांच कर रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें सिपाही सुमित के भी साथ जाने की जानकारी सामने आई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर देर रात एसपी ने कस्बा इंचार्ज को निलंबित व सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।

यह भी पढ़ें- हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप