विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिंदू नाम बताकर जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन का दबाव; मिलक में हड़कंप

Published: Tue, 08 Sep 2026 09:55 PM (IST)

शाहजहांपुर की जीएनएम छात्रा से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला। अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक इमेज है।

प्रतीकात्‍मक इमेज है।

संवाद सहयोगी, मिलक (शाहजहांपुर)। क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) की पढ़ाई कर रही छात्रा को मुस्लिम युवक ने हिंदू बताकर प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि उसने छात्रा को पेय पदार्थ में नशा मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

मोबाइल से छात्रा का अश्लील वीडियो भी बना लिया और उसके प्रसारित करने की धमकी देकर मतांतरण का दबाव बनाया। अब आरोपित पक्ष कार्रवाई से बचने के लिए पीड़ित के साथ समझौते का प्रयास कर रहा है।

पीड़ित युवती शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। वह वर्ष 2022 में बरेली के एक नर्सिंग कालेज में जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मिलक निवासी एक युवक से हुई।

आरोप है कि युवक ने अपनी मुस्लिम होने की पहचान छिपाकर उसके साथ हिंदू नाम बताकर दोस्ती कर ली। जीएनएम की पढ़ाई पूरी होने पर स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया।

उसे अपनी बातों में फंसाकर एक होटल में ले जाकर पेय पदार्थ में नशा मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में मोबाइल से उसकी अश्लील वीडियो बना ली।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और मतांतरण का भी दबाव बनाया। पीड़ित मंगलवार को शिकायत लेकर मिलक आ गई। इसकी जानकारी होने पर युवक और उसके स्वजन घबरा गए। युवती को मनाने में लगे हैं।

समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई नतीजा नहीं निकला है। युवती थाने नहीं पहुंची है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिलक कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। यदि युवती की ओर से तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सर्राफ से 2 लाख की वसूली में 4 सिपाहियों की नौकरी जाएगी, ऑडियो कॉल से खुलेगा स्मैक का राज