Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुनाफे के चक्कर में बेटे को भी बना लिया तस्कर, शाहजहांपुर में 36 किलो गांजे के साथ पकड़ाया परिवार

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:25 PM (IST)

    शाहजहांपुर में एसटीएफ और तिलहर पुलिस ने पिता-पुत्र को 36 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बलिया से लाकर तिलहर में बेचने आए आरोपितों से पूछताछ जारी है। ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में तस्करी के आरोपित पिता-पुत्र

    पुलिस की गिरफ्त में तस्करी के आरोपित पिता-पुत्र

    HighLights

    1. बलिया के रहने वाले हैं आरोपित

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। एसटीएफ बरेली व तिलहर पुलिस ने जगजीत सिंह व उसके बेटे आयुष को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास करीब 36 किलो गांजा बरामद हुआ जो बलिया से यहां बिक्री करने आए थे।

    बलिया के तियरा गांव निवासी जगजीत लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। अच्छा मुनाफा मिलने की वजह से इसने अपने 19 वर्षीय बेटे को भी अपने साथ शामिल कर लिया।

    दोनों गांजा लेकर तिलहर के सरयू स्थित बंद सरसों तेल के गोदाम के पास पहुंचे थे । एसटीएफ बरेली को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो वह तिलहर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से 36 किलो गांजा बरामद किया।

    आरोपितों ने बताया कि बलिया से गांजा लाकर तिलहर निवासी एक व्यक्ति को देने आए थे। हालांकि उस व्यक्ति का दोनों नाम नहीं बता पा रहे। जिसे गांजा देना था वह खुद यहां आने वाला था लेकिन पुलिस को देखकर नहीं पहुंचा।

    तिलहर सर्किल क्षेत्र में सबसे ज्यादा मादक पदार्थों की तस्करी होती हैं। आए दिन हो कार्रवाई के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ की जा रही है ताकि इनके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में फेल हुआ पुलिस का खुफिया तंत्र; 15 दिन में बैक टू बैक बड़ी चूकों से बैकफुट पर अफसर

    खबरें और भी