Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: सौतेले पिता पर आरोप लगाने वाली बेटी नहीं पहुंची मेडिकल कराने, मां के खुलासे ने पलटा पूरा मामला

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 06:02 PM (IST)

    शाहजहांपुर में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी मेडिकल के लिए नहीं आई। वहीं, आरोपित की पत्नी ने दामाद पर दहेज के लिए बेटी से झूठे आरो ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक चित्र

    प्रतीकात्मक चित्र

    HighLights

    1. सिंधौली थाने में तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपित की अस्पताल में हो गई थी मृत्यु

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी मंगलवार को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए नहीं पहुंचीं। जबकि उसकी मां ने दहेज के लिए फर्जी आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए बेटी, दामाद व उसके अन्य स्वजन के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपित की थाने में पूछताछ के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई थी।

    सिंधौली के एक गांव निवासी व्यक्ति ने आठ वर्ष पहले खुटार निवासी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी। महिला का पूर्व पति से अलगाव हो चुका थी जिस वजह से वह अपनी नाबालिग बेटी व बेटे के साथ सिंधौली चली आई थी। 28 अप्रैल को उसकी 17 वर्षीय बेटी की क्षेत्र के ही एक युवक से प्रेम विवाह हो गया था।

    उस किशोरी ने रविवार को सिंधौली थाने में तहरीर देकर अपने सौतेले पिता पर तीन वर्ष से दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने, किसी को बिताने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस आरोपित को पूछताछ के लिए थाने लाई थी। देर रात तबीयत बिगड़ने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया था। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया गया था।

    आरोपित के विरुद्ध तहरीर के आधार पर दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली था। मंगलवार को आरोपित की पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए दामाद, उसके माता-पिता व अन्य स्वजन ने दबाव बनाकर बेटी से इस तरह के आरोप लगवाए है।

    खबरें और भी

    महिला ने उन सभी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोप लगाने वाली किशोरी को मेडिकल कराने के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुचीं। संपर्क करने पर बताया गया कि परिवार में कोई सदस्य बीमार है, इस लिए बुधवार को मेडिकल कराने आएगी।

    मेडिकल व बयानों के आधार पर होगी कार्रवाई

    किशोरी ने अपनी मां पर भी आरोप लगाए थे। उसका कहना है कि मां को पूरी घटना के बारे में बताया था लेकिन वह पिता का साथ देती थी। किशोरी के मेडिकल व बयानों के आधार पर इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।

    आर्थिक मदद की मांग

    आरोपित के स्वजन प्रधान के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक रवींद्र सिंह से बच्चों के पालन पोषण कराने के लिए आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में उन्हाेंने उच्चाधिकारियों से भी बात की।

     

    किशोरी को मेडिकल के लिए बुलाया गया था। बुधवार को आने की बात कही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मेडिकल व बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

    - रवींद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक, सिंधौली


    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मातम: जैतीपुर में उल्टी-बुखार से मासूम भाई-बहन की मौत, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम