Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर में मातम: जैतीपुर में उल्टी-बुखार से मासूम भाई-बहन की मौत, मेडिकल कॉलेज ले जाते समय तोड़ा दम

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 05:08 PM (IST)

    शाहजहांपुर के जैतीपुर में उल्टी और बुखार से पांच वर्षीय अनमोल और छह वर्षीय सुनैना की मौत हो गई। दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल क ...और पढ़ें

    मेडिकल काॅलेज

    मेडिकल काॅलेज

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। जैतीपुर के जगदीशपुर गांव निवासी अनुज यादव के पांच वर्षीय बेटे अनमोल व छह वर्षीय सुनैना की उल्टी व बुखार से मृत्यु हो गई। सुनैना को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। स्वजन गांव में ही उपचार करा रहे थे लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

    मंगलवार को उसके भाई अनमोल की भी तबीयत बिगड़ गई। अनमोल को उल्टी आने के साथ ही बुखार भी आ गया था। स्वजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

    मेडिकल कालेज में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। चाचा वीरेंद्र ने बताया कि सुनैना को बुखार आ रहा था।उपचार भी करा रहे थे लेकिन कोई सुधार नहीं हो रहा था।

    जैतीपुर चिकित्साधिकारी डाॅ. सजर ने बताया कि दोनों बच्चों को स्वास्थ्य केंद्र पर लगाया गया था। जिसमें बालक की मृत्यु हो चुकी थी। बच्ची की तबीयत गंभीर होने की वजह से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर DM कार्यालय से जुड़ा बताकर सगे भाइयों को चूना, फर्जी शस्त्र लाइसेंस देकर हड़पे लाखो रुपये और पिस्टल

    खबरें और भी