Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: 'टीचर बना रही थीं बच्चों को नौकर!' डायपर बदलवाने से लेकर सिर से जुएं निकलवाने तक का आरोप, जानें क्या है मामला

    Updated: Wed, 12 Aug 2026 05:10 PM (GMT+05:30)

    शाहजहांपुर के तिलहर में एक प्राथमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने शिक्षिका प्रिया सिंह पर अपने बच्चे का डायपर बदलवाने, सिर से जुएं निकलवाने और स्कूल में ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. विकासखंड तिलहर के खनपुरा प्राथमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने लगाए आरोप, बीएसए बोले कराएंगे जांच

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। विकासखंड तिलहर के खनपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय की तीन छात्राओं ने शिक्षक प्रिया सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा शिक्षक अपने बच्चे का उनसे डायपर बदलवाती हैं।

    टीका लगाकर आने पर पिटाई करने व अपने पैर छुआने का भी आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। खनपुरा गांव निवासी संतोष कुमार ने बताया कि भतीजी सुहानी, रागिनी व चांदनी कक्षा चार में पढ़ती है।

    वहां तैनात शिक्षक प्रिया सिंह इन बच्चियों से अपने सिर के जुएं दिखवाती हैं। इसके अलावा विद्यालय में झाडू भी लगवाती है। अपने बच्चे को खिलवाने के साथ ही उसका डायपर भी जबरन बदलवाती है। इन बच्चियों को अभद्र भाषा में बुलाती है।

    यदि टीका लगाकर जाए तो उस पर भी आपत्ति करती हैं। मंगलवार को जब शिक्षक से इसका विरोध किया तो उन्होंने अभिभावकों से भी अभद्रता की। विद्यालय बंद होने के बाद प्रिया उनके घर आ गईं।

    धमकी दी कि किसी से शिकायत की तो फर्जी आरोप लगाकर फंसा देगी। जिसके बाद तिलहर थाने में शिकायती पत्र दिया गया। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जा रही है। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: 5 बार से अधिक चालान फिर भी कार्रवाई शून्य, 23,718 वाहन चालकों की लापरवाही से बढ़ा हादसों का ग्राफ

    खबरें और भी