Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शाहजहांपुर: 5 बार से अधिक चालान फिर भी कार्रवाई शून्य, 23,718 वाहन चालकों की लापरवाही से बढ़ा हादसों का ग्राफ

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:25 PM (IST)

    शाहजहांपुर में 23,718 से अधिक वाहन चालकों के पांच बार से ज्यादा चालान होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ रहा ...और पढ़ें

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    एआई जेनरेटेड इमेज है।

    HighLights

    1. परिवहन विभाग, पुलिस कर रही अनदेखी, नहीं दिया जा रहा कोई ध्यान

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किए जाते हैं ताकि अर्थदंड पड़ने पर चालक में सुधार हो। यदि कोई बार-बार नियम तोड़ता है तो उसका लाइसेंस निरस्त करने, काली सूची में डालने व प्राथमिकी दर्ज कराने का नियम भी है, लेकिन यह सब कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहा।

    राजस्व वसूली का लक्ष्य लेकर यातायात पुलिस चालान की संख्या बढ़ाने तक ही सीमित है। तो वहीं परिवहन विभाग भी ऐसे लापरवाह चालकों की निगरानी नहीं कर पा रहा। नतीजा सड़कों पर अराजकता बढ़ी है। आबादी वाले क्षेत्र में गलत दिशा व तेजी गति में वाहन चलाकर चालक दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

    लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी परिवहन विभाग व पुलिस प्रभावी कार्रवाई तक नहीं कर पा रहे। इस ढिलाई का नतीजा रविवार को शहर के अजीजगंज में ही सामने आया, जहां 14 बार चालान होने के बाद भी अजीजगंज निवासी मिथुन वाहन बेधड़क वाहन चलाकर नियम तोड़ता रहा।

    यातायात चालान आंकड़े (जनवरी से अब तक)

    क्र. सं. उल्लंघन का प्रकार चालान की संख्या
    1 बिना हेलमेट वाहन चलाना 1,04,945
    2 रेड लाइट जंप करना 20,712
    3 अधिक गति (Over Speeding) में वाहन चलाना 11,248
    4 गलत पार्किंग (Wrong Parking) 8,842
    5 ट्रिपल राइडिंग (Triple Riding) 8,474
    6 गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाना 2,447
    7 बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना 1,964
    8 शराब पीकर वाहन चलाना (Drunk & Drive) 455
    कुल चालान (Total Challans) 1,87,981

    इस बार उसने तेज गति में बाइक दौड़ाकर दो साल केे बालक को मार दिया। यातायात पुलिस के आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से अब तक सात माह के दौरान 1.87 लाख से अधिक वाहन चालकों के चालान काटे गए। इनमें लगभग 23 हजार 728 हजार वाहन चालक ऐसे हैं, जिनके पांच या इससे अधिक बार चालान काटे गए।

    1125 ने दस से ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन किया। परिवहन विभाग के दावों की मानें तो दस बार से अधिक चालान वाले वाहनों को काली सूची में डाल दिया गया, लेकिन सड़क पर हादसों को अंजाम देने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर ठोस कार्रवाई क्यों होने के सवाल पर विभागीय अधिकारियों व यातायात पुलिस के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं है।

    खबरें और भी

    लाइसेंस निलंबन से लेकर सीज तक के प्रावधान

    दस या इससे अधिक बार चालान काटे जाने पर संबंधित वाहन को काली सूची में डालने का नियम है। इस सूची में शामिल होने के बाद वाहन अगर कहीं चलता मिलता है तो उसे सीज कर दिया जाएगा। इसी तरह हादसे में किसी की जान लेने वाले चालक का लाइसेंस निरस्त करने, पांच या इससे अधिक बार चालान पर लाइसेंस निलंबित करने का प्रावधान है, लेकिन परिवहन विभाग कार्रवाई नहीं करना चाह रहा।

     

     

    नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। अधिक बार चालान काटे जाने या फिर हादसा करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस अगर रिपोर्ट देती है जिसके आधार पर लाइसेंस निरस्तीकरण, निलंबन जैसी कार्रवाई करते हैं।

    - सर्वेश सिंह, एआरटीओ प्रशासन

     

     

    हमारा काम वाहनों का चालान करना है, अगर सड़क दुर्घटना के किसी प्रकरण में पुलिस लाइसेंस निरस्त की संस्तुति करती है तो हम उसे अग्रसारित करके परिवहन विभाग को भेज देते हैं। आगे की कार्रवाई वहां से ही की जाती है।

    - बच्चू सिंह, यातायात प्रभारी


    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में रफ्तार का कहर: 14 बार ट्रैफिक नियम तोड़कर भागा, 15वीं बार में बालक को कुचला, मौत