विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: हाथों में चप्पल थाम दलदल से अर्थी ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल होने पर जागा प्रशासन

Published: Tue, 01 Sep 2026 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2026 07:00 PM (IST)

शाहजहांपुर के मुडिगवां गांव में एक बुजुर्ग महिला की अर्थी को ग्रामीणों को दलदल भरे रास्ते से होकर ले जाना ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोमवार को हुई थी बुजुर्ग महिला की मृत्यु

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। विकासखंड ददरौल के मुडिगवां गांव में दलदल से होकर ग्रामीण बुजुर्ग महिला की अर्थी लेकर निकले। मंगलवार को इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया गया।

अर्थी लेकर जाते दिख रहे लोग हाथों में चप्पलें भी पकड़े हैं, जो विकास कार्यों के दावे करने वालों को आइना दिखा रहीं है। मड़िगवा में गांव से बाहर निकलने के लिए कोई पक्का मार्ग नहीं है। बरसात होने पर कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया।

सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। रात में हुई बरसात की वजह से कच्चा रास्ता दलदल में तब्दील हो गया। मंगलवार को अंत्येष्टि करने के लिए उसी दलदल से होकर जाना पड़ा।

ग्रामीण हाथ में चप्पले पकड़कर बमुश्किल उस दलदल से निकले। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे दावों की कलई भी खोल रहा है।

बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही ग्राम पंचायत अधिकारी को मौके पर भेजा था। इस रास्ते को कार्य योजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही बनवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- स्मार्ट सिटी शाहजहांपुर: 9 बार के विधायक मंत्री सुरेश खन्ना के गढ़ का सच, विकास के दावों के बीच क्यों रो रही हैं सड़कें?