Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं CBI अफसर बोल रही हूँ...' शाहजहांपुर में 18 घंटे से टावर पर चढ़े युवक को उतारने लेडी CO ने चली गजब चाल

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 03:23 PM (IST)

    शाहजहांपुर में एक युवक 18 घंटे से मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है, जो सीबीआई और सेना के अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़ा है। सीओ इशिका सिंह ने खुद को सी ...और पढ़ें

    फोन पर बात करतीं सीओ इशिका सिंह और टावर पर चढ़ा युवक आकाश

    फोन पर बात करतीं सीओ इशिका सिंह और टावर पर चढ़ा युवक आकाश

    HighLights

    1. सेना की वर्दी पहनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों की बात भी नहीं मान रहा युवक, एडीएम पहुंचे

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक करीब 18 घंटे बाद भी नीचे नहीं उतरा। वह सीबीआइ व सेना के अधिकारियों को बुलाने की जिद कर रहा था। सादी वर्दी में पहुंचीं सीओ इशिका सिंह ने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताकर युवक से मोबाइल पर बातकर नीचे उतारने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना।

    इसके बाद पुलिसकर्मियों को सेना की वर्दी में बुलाया गया लेकिन युवक उनकी भी बात सुनने को तैयार नहीं है। मीरानपुर कटरा के बंगशान मुहल्ला निवासी आकाश गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे तिलहर में हाईवे किनारे लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया था।

    पुलिसकर्मियों ने उससे मोबाइल पर बात की तो बताया कि हरियाणा में एक कंपनी में काम करने गया था। जहां एक युवक ने उसका मोबाइल छीन लिया था। उसके रुपये भी छीन लिए थे लेकिन बाद में मोबाइल दे दिया था। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

    रात करीब एक बजे उसके स्वजन को जानकारी हुई तो वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बेटे को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन नहीं उतरा। उसका कहना था कि सीबीआइ व सेना को बुलाओ।

    सीओ इशिका सिंह पहुंची तो उन्होंने खुद को सीबीआइ का अधिकारी बताकर बात की लेकिन युवक नहीं माना। इसके बाद पुलिसकर्मियों को सेना की वर्दी में बुलाया गया। दोपहर में एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे व एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा भी पहुंचे लेकिन युवक नीचे उतरने काे तैयार नहीं है। युवक टिफिन में खाना व बोतल में पानी लेकर टावर पर चढ़ा था।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में कैंसर वाले केमिकल से हरी की जा रही थी सड़ी सौंफ, 40 क्विंटल स्टॉक के साथ गोदाम सील