शाहजहांपुर में कैंसर वाले केमिकल से हरी की जा रही थी सड़ी सौंफ, 40 क्विंटल स्टॉक के साथ गोदाम सील
शाहजहांपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जलालाबाद के गुनारा गांव में छापा मारकर 40 क्विंटल सड़ी-गली सौंफ जब्त की, जिसे कैंसरकारक केमिकल से हरा रंग दिया ज ...और पढ़ें

घटिया सौफ में सिंथेटिक रंग मिलाए जाने की सूचना पर जांच करती खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम। सौ. सूचना विभाग
HighLights
शाहजहांपुर के जलालाबाद के गुनारा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी
जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले एक बड़े रैकेट का राजफाश हुआ है। जलालाबाद के गुनारा गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारकर होरीलाल गुप्ता के गोदाम से 40 क्विंटल ऐसी सड़ी-गली सौंफ जब्त की है, जिसे प्रतिबंधित सिंथेटिक केमिकल के जरिए चमकाकर जहरीला 'हरा' रंग दिया जा रहा था।
अधिकारियों के मुताबिक, मौके से बरामद यह केमिकल सीधे कैंसर को बुलावा देने वाला है। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है।गुनारा गांव निवासी होरीलाल गुप्ता हरी सौंफ बेचने का व्यापार करते है। उसकी गुनारा गांव में दुकान व गोदाम है। वह पीली पड़ चुकी खराब सौंफ को खरीदकर लाते थे।
इसके बाद हरे रंग के केमिकल का घोल बनाकर उसमें इस सरसों को रंगने के बाद बाजार में बेचता था। शिकायत मिलने पर बुधवार दोपहर बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो वहां बोरियों में खराब सौंफ व साढ़े आठ किलो सिंथेटिक केमिकल मिला। पूछताछ में पता चला कि इसी केमिकल के जरिए होरीलाल सौंफ को रंगता था, ताकि वह अधिक चमकदार व हरी दिखे।
सहायक खाद्य आयुक्त विनीत कुमार ने बताया कि मौके पर बोरी में हरे रंग का सूखा केमिकल मिला है, उसका घोल बनाकर इसमें सौंफ डाली जाती थी। इससे खराब सौंफ का रंग हरा व चमकदार हो जाता है। जिससे यह बाजार में अच्छे रेट में बिकती है। उन्होंने बताया कि यह केमिकल होली पर प्रयोग होने वाले सूखे रंग जैसा है।
खबरें और भी
बोरी पर नाम अंकित नहीं था, इसलिए लैब की जांच के बाद ही इसके बारे में जानकारी हो सकेगी। उन्होंने बताया कि इस तरह के केमिकल के प्रयोग वाली सौंफ के प्रयोग से कैंसर तक हो सकता है। इसलिए विभाग ने इस तरह के सभी केमिकल को प्रतिबंधित किया है। उन्होंने बताया कि सौंफ के दो व केमिकल का एक नमूना जांच के लिए भेजा है।
आरोपित पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे भी धाराएं बढ़ाई जाएंगी। विभाग ने क्षेत्र में ही केबी फूड से जीरे का नमूना भी लिया है। बाजार में सौंफ का रेट इस समय 300 रुपये किलो है, जबकि जलालाबाद से जो हरे रंग की सौंफ आ रही है वह 150 रुपये किलो के भाव से बिक रही है।