विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शाहजहांपुर: सर्राफ से 2 लाख की वसूली में 4 सिपाहियों की नौकरी जाएगी, ऑडियो कॉल से खुलेगा स्मैक का राज

Published: Mon, 07 Sep 2026 08:29 PM (IST)

शाहजहांपुर में सर्राफ से 2 लाख रुपये वसूलने वाले चारों सिपाहियों की सेवा समाप्त होगी। जांच में सर्राफ और उसके ...और पढ़ें

एआई इमेज है।

एआई इमेज है।

HighLights

  1. आरोपपत्र पत्र दाखिल होने के बाद एसपी भेजेंगे आगे की कार्रवाई के लिए डीजीपी को संस्तुति

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। सर्राफ को धमकाकर दो लाख रुपये वसूलने वाले चारों सिपाहियों की सेवा समाप्त होगी। एसपी सौरभ दीक्षित ने सीओ दीपक कुमार को जल्द विवेचना पूरी करके न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल करने को कहा है, ताकि डीजीपी को संस्तुति भेजी जा सके। वहीं, सुंदरम की अपने पिता राजेश से बातचीत की रिकार्डिंग भी सामने आई है, जिसमें स्मैक पकड़े जाने की बात हो रही।

हालांकि जागरण वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता। पुलिस इसे भी विवेचना में शामिल करेगी। सिपाही जब सुंदरम को बिरियागंज चौकी ले गए तो उन्होंने पिता को फोन पर काल की तो दूसरी ओर से राजेश ने पूछा कि अरे गाड़ी से माल पकड़ा है क्या? दो लाख रुपये का इंतजाम नहीं हो पाएगा।

जिस पर सुंदरम ने कहा इंतजाम करिए पापा, मैं कल दुकान बेचकर दे दूंगा...। इसके बाद राजेश ने फिर पूछा कि क्या तुम स्मैक बेचते पकड़े गए? कुछ देर तक दोनों के बीच रुपये व स्मैक की बात को लेकर बातचीत होने के बाद काल कट गई।

दूसरी काल में सुंदमर मां से पिता को जल्द चौकी पर भेजने की बात कह रहे हैं। इसलिए पुलिस विवेचना में इस रिकार्डिंग का शामिल करेगी। तिलहर थाने में तैनात सिपाही आखिर जलालाबाद जाकर व्यापारी को स्मैक के मामले में क्यों पकड़कर लाए?

सुंदरम के स्वजन ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के बजाय सीधे पुलिसकर्मियों को रुपये क्यों दे दिए? सर्राफ का स्मैक बेचने से कोई संबंध तो नहीं? इन सभी बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया जाएगा।

जल्द भेजी जाएगी रिपोर्ट : एसपी

चारों सिपाहियों की सेवा समाप्ति के लिए उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इससे पहले 11 जून को जैतीपुर थाने में तैनात सिपाही विवेक कुमार को एंटी करप्शन टीम ने बैरक में ही 35 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया था।

उसकी भी सेवा समाप्ति की प्रकिया चल रही है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि प्रकरण में जो भी तथ्य सामने आए हैं उनकी जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। आडियो भी जांच में अहम साक्ष्य होगा।

 

जब सिपाहियों ने चौकी पर ले जाकर रुपये मांगे तो हमने पिता को काल की। उन्होंने पूछा कि क्या स्मैक में पुलिस पकड़ ले गई। हमारी कुछ समझ में नहीं आ रहा था, इसलिए बार-बार उनसे सिर्फ रुपये लाने के लिए कह रहे थे। हमारा आपराधिक रिकार्ड नहीं है। वर्ष 2022 में एक व्यक्ति चोरी के जेवर गिरवीं रख गया था। तब पुलिस को जेवर सौंप दिए थे। हमारे ऊपर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई थी।

- सुंदरम क्षत्रिय, सर्राफ जलालाबाद


यह भी पढ़ें- GST कलेक्शन में शाहजहांपुर की छलांग: यूपी में 9वें नंबर पर पहुंचा जिला, गाड़ियों और इलेक्ट्रॉनिक्स से बढ़ा राजस्व