Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गंगा में बाढ़ से जलालाबाद-विधूना स्टेट हाईवे जलमग्न, 200 मीटर तक चढ़ा पानी; अलर्ट जारी

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 03:55 PM (IST)

    गंगा में जलस्तर बढ़ने से जलालाबाद-विधूना स्टेट हाईवे 200 मीटर तक जलमग्न हो गया है, जिससे कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। ग्रामीणों को फसल और मव ...और पढ़ें

    जलालाबाद-विधूना सौरिक स्टेट हाईवे पर चौरा गांव में चलता बाढ़ का पानी। जागरण

    जलालाबाद-विधूना सौरिक स्टेट हाईवे पर चौरा गांव में चलता बाढ़ का पानी। जागरण

    संवाद सूत्र, मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। गंगा में पानी का बढ़ने से बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है। जलालाबाद विधूना सौरिक स्टेट हाइवे चौरा गांव के पास 200 मीटर तक डूब गया। चौरा बसोला तथा पैलानी उत्तर से बांसखेड़ा जाने वाले मार्ग पर भी पानी तेजी के साथ चलने लगा है जिससे लोगों को यहां से निकलने में काफी परेशानी होने लगी है खेतों में पानी भर जाने से मवेशियों को चारे की भी समस्या हो गई है।

    पैलानी गांव में की लोगों के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच जाने से लोगों को घरों तक आने जाने में दिक्कत होने लगी है। सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट होने के साथ ही राजस्व की टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में डेरा डाल दिया है।

    बाढ़ का पानी पैलानी उत्तर, बांसखेड़ा, बटन नगला,अजाद नगला, इस्लाम नगर आदि गांवों में घुसने लगा है जिससे ग्रामीण भयभीत होने लगे हैं किसानों को फसलें बर्बाद होने का डर सताने लगा है इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा।

    10SHN_55_10082026_474.JPG

    ग्रामीणों को आशंका है कि अगर पानी में इसी तरह बढ़ता रहा तो स्थिति खराब हो सकती है इस्मलामनगर के वारिस खान, अलामशेर ने बताया कि गांव में मवेशियों को बाढ़ के दौरान होने वाले संक्रमण रोगों से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने अब तक टीकाकरण नहीं किया।

    खबरें और भी

    आजादनगर के गनी खां, असलम व नाजिम का कहना है गांव में बच्चों सहित तमाम लोग बुखार आदि से पीड़ित है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम अभी तक गांव नहीं पहुंची है।

    पैलानी गांव में सुखवीर, अमरपाल, प्रमोद, जवाहर, अनिल,मीरलाल, रामनिवास, मुकेश,राम औतार, राम तीर्थ, प्रमोद, तौले राम,पिंटू, जुगाड़ी कल्लू आदि के घरों तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है।

    एसडीएम सृजित कुमार ने बताया कि गंगा में आई बाढ़ का पानी बढ़ा जरूर है मगर स्थिति सामान्य बनी हुई है सभी बाढ़ चौकियां अलर्ट हैं। मंगलवार से पानी कम होना शुरू हो जायेगा।

    यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर जेल में बंद कैदी की मौत: परिजनों ने लगाया पिटाई का आरोप, बोले- मुंह में ठूंस रखा था कपड़ा