संतकबीर नगर में थार का तांडव: बारातियों पर चढ़ी बेकाबू गाड़ी, छह घायल
संतकबीर नगर के मेंहदावल में एक अनियंत्रित थार ने बारातियों को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। तीन घायलों को गोरखपुर रेफर किया गया है और पुलिस न ...और पढ़ें

घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। जागरण
HighLights
मेंहदावल में अनियंत्रित थार ने बारातियों को मारी टक्कर।
हादसे में छह लोग घायल, तीन गोरखपुर रेफर किए गए।
पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में लिया, ड्राइवर की चूक।
जागरण संवाददाता, मेंहदावल, संतकबीर नगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौवाठोर गांव में एक अनियंत्रित थार वाहन बारातियों को ठोकर मार दी, जिसमें छह लोग घायल हो गए। तीन लोगों को गोरखपुर उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लिया है। कौवाठोर गांव में बुधवार की रात बारात आई थी। देर रात एक बजे ड्राइवर ने जैसे ही वाहन स्टार्ट किया, वह बारातियों के चारपाई से जा भिड़ी। जिसमें लोग घायल हो गए।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में आंधी-पानी के बीच हादसा, बिजली गिरने से खेत गए बुजुर्ग की मौत
गुस्साई भीड़ ने वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ड्राइवर की चूक की वजह से हादसा हुआ है। किसी को गंभीर चोटे नहीं आई है। वाहन को कब्जे में लिया गया है।