Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर में आंधी-पानी के बीच हादसा, बिजली गिरने से खेत गए बुजुर्ग की मौत

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:23 AM (IST)

    संतकबीर नगर के कोनी गांव में आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से 68 वर्षीय बुजुर्ग रमाकांत यादव की खेत में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर में बिजली गिरने से बुजुर्ग की मौत।

    2. कोनी गांव में खेत में हुआ दर्दनाक हादसा।

    3. आंधी-बारिश के दौरान 68 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। कोतवाली क्षेत्र के कोनी गांव में बुधवार देर शाम मौसम के अचानक बदले मिजाज ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से खेत गए लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

    कोनी गांव निवासी 68 वर्षीय रमाकांत यादव पुत्र राम लखन यादव बुधवार की शाम करीब घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही वह अपने खेत के पास पहुंचे, तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई। बिजली गिरने से वह बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में पिकअप की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, डड़वा टोला के पास हुआ यह हादसा

    घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।

    सूचना पर तामेश्वरनाथ चौकी प्रभारी रामाश्रय प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा गया।

    खबरें और भी