Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीरनगर में भीषण बाइक टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 03:54 PM (IST)

    संतकबीरनगर के राम-जानकी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. राम-जानकी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत।

    2. हादसे में 50 वर्षीय रामचंद्र की मौके पर मौत।

    3. एक अन्य युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर।

    जागरण संवाददाता, धनघटा, (संतकबीर नगर)। राम-जानकी मार्ग पर डुहिया पुल और सिरसी गांव के बीच सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जिगना गांव निवासी 50 वर्षीय रामचंद्र पुत्र संत प्रसाद बाइक से राम-जानकी मार्ग होते हुए लोहरैया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अपाचे बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हैंसर बाजार पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार धनघटा थाना क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी 18 वर्षीय रामजाने पुत्र नंदू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर के तरयापार गांव में बनेगा आधुनिक फलोद्यान, मॉडल विदेशी फलों से सजेगा बाग

    सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी