Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीरनगर में कई एजेंसी पर दो दिन से नहीं आया रसोई गैस, उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ी

    Updated: Tue, 07 Apr 2026 02:38 PM (IST)

    संतकबीर नगर में पिछले दो दिनों से रसोई गैस की आपूर्ति ठप है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है। जिले की 27 गैस एजेंसियों पर गैस न मिलने से लो ...और पढ़ें

    एजेंसी का लगा रहे चक्कर, कर्मी जवाब देने से कतरा रहे हैं। जागरण

    एजेंसी का लगा रहे चक्कर, कर्मी जवाब देने से कतरा रहे हैं। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर में दो दिन से रसोई गैस आपूर्ति बाधित।

    2. उपभोक्ता लकड़ी, उपलों पर खाना बनाने को मजबूर।

    3. गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, सर्वर समस्या भी।

    जागरण टीम, संतकबीर नगर। जनपद की कई एजेंसियों पर दो दिन से रसोई गैस नहीं आ रहा है। इससे उपभोक्ताओं की समस्या बढ़ गयी है। ये एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। रसोई गैस के संबंध में पूछने पर एजेंसी के कर्मी जवाब देने से कतरा रहे हैं। संपर्क करने पर ये फोन नहीं उठा रहे हैं।

    रसोई गैस की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते तमाम गांवों में लकड़ी,उपले के सहारे भोजन बन रहा है। वहीं कई चाय,चाट-फुल्की व अन्य खाद्य वस्तु बेचने वाले विक्रेता कोयले के सहारे अपनी दुकान चला रहे हैं।

    इस जनपद में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल),भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड(बीपीसीएल)व इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड(आइओसीएल)तीन कंपनियों की 27 एजेंसी हैं। जरूरत की तुलना में उतनी रसोई गैस सिलिंडर न आने से दिक्कत बढ़ गयी है।

    अक्सर सर्वर फेल होने के कारण आनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही है। उपभोक्ताओं को एजेंसी पर पहुंचना पड़ रहा है। वहां भी यह समस्या आ रही है। सर्वर चलने पर किसी प्रकार बुकिंग होने पर कई दिन बाद रसोई गैस मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बखिरा क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति पटरी से उतरती नजर आ रही है। रमवापुर एचपी गैस एजेंसी पर दो दिन से रसोई गैस नहीं आ रहा है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ता काफी परेशान हैं। उम्मीद में हर दिन इस गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग रही है। अपना कामकाज छोड़कर घंटों कतार में खड़े होने के बाद भी उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।

    खबरें और भी

    रमवापुर निवासी उपभोक्ता शुभम नायक,पिंटु,रवि तिवारी,कृष्ण मोहन ने कहा कि एजेंसी पर पहुंचने पर कर्मी बताते हैं कि स्टाक खत्म हो गया है। कब रसोई गैस आएगी,इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है।