संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
दुधारा में एक युवक राजकुमार (40) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। डिघवा प्राइमरी स्कूल के पास ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद प ...और पढ़ें

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव।
HighLights
युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक राजकुमार मुंबई में मजदूरी करता था।
संवाद सूत्र, दुधारा। एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
डिघवा प्राइमरी स्कूल के पास सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका देखा। मृतक की पहचान राजकुमार (40) पुत्र हरीराम के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही दुधारा थाना के उपनिरीक्षक अनिल मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया।
परिजनों के अनुसार, मृतक राजकुमार मुंबई में रहकर मजदूरी करता था, लेकिन पिछले एक वर्ष से खराब स्वास्थ्य के चलते गांव पर ही रह रहा था। उसके तीन बच्चे लवकुश, नीरज और करिश्मा हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी मंजरी का रो-रोकर बुरा हाल है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।