Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीरनगर: लव जिहाद में फंसी युवती, परिवार को नींद की दवा देकर प्रेमी संग फरार, नकदी-जेवर लेकर भागी

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 02:11 PM (IST)

    संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र में एक युवती कथित लव जिहाद का शिकार होकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोप है कि युवती ने घरवालों को नींद की दवा खि ...और पढ़ें

    आरोपित युवक समेत दो पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

    आरोपित युवक समेत दो पर मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. युवती ने परिवार को नींद की दवा खिलाकर फरार हुई।

    2. प्रेमी संग नकदी और जेवरात लेकर भागी युवती।

    3. पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, बखिरा, (संतकबीरनगर)। लव जिहाद में फंसी एक युवती घर वालों को नींद की दवा खिलाकर प्रेमी के साथ घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। यह मामला बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

    युवक और युवती दो समुदाय के हैं और बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। युवती को प्रेम जाल में फांस कर बहला-फुसलाकर भगाने तथा घर से नकदी और जेवरात गायब करने के इस मामले को लेकर गांव में तनाव व्याप्त हो गया है।

    थाने में दी गई तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि गांव निवासी युवक उनकी बेटी को प्रेमजाल में फंसाकर अपने साथ भगा लिया। आरोप है कि युवती से ही परिवार के लोगों के खाने में नींद की दवा मिलवा दी गई, जिससे सभी लोग बेहोश हो गए।

    इसके बाद घर में रखे करीब एक लाख रुपये नकद, सोने का हार, नथिया, बाली और पायल लेकर फरार हो गए। परिजनों का कहना है कि जब सुबह उन्हें घटना की जानकारी हुई तो वे आरोपित युवक के घर पहुंचे, जहां उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद आरोपित युवक भी घर से फरार हो गया। मामले में गांव के निजामुद्दीन की भी संलिप्तता बताई गई है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में बिजली निजीकरण के खिलाफ कर्मियों का प्रदर्शन, आपूर्ति ठप होने का खतरा

    प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि हारापट्टी निवासी सलमान और निजामुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    घटना को लेकर हिंदू संगठनों ने जताई नाराजगी 
    घटना को लेकर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश महामंत्री (सोशल मीडिया) अखिलेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी उर्फ दरोगा, जिला उपाध्यक्ष धीरज पाठक और जिला उपाध्यक्ष गौसेवा प्रकोष्ठ संजय शर्मा ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।