संतकबीर नगर में बखिरा झील तक रास्ता बनाने की पहल हुई सफल, 15 एकड़ भूमि के लिए बनी सहमति
संतकबीरनगर में बखिरा झील तक सड़क निर्माण के लिए 15 एकड़ भूमि अधिग्रहण को सहमति मिल गई है। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल और अधिकारियों की टीम ने परसाखोर ...और पढ़ें

सहमति न मिलने से रास्ता बन नहीं पा रहा था,अब यह समस्या दूर हुई
HighLights
बखिरा झील तक सड़क निर्माण को 15 एकड़ भूमि मिली।
झील को पर्यटन हब बनाने की पहल सफल हुई।
ईको-टूरिज्म से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
संवाद सूत्र, बखिरा/बघौली, (संतकबीर नगर)। पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल,पर्यटन विभाग के अधिकारी,खलीलाबाद के तहसीलदार आनंद ओझा व लेखपालों की टीम मंगलवार को बखिरा के परसाखोर में पहुंची। बखिरा झील में जाने वाले रास्ते का सर्वे किया। रास्ते के लिए 15 एकड़ भूमि की सहमति बनी। अलग - अलग ऐंगल से झील की तस्वीरें ली। इसके क्षेत्रफल, उपलब्ध पानी सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
परसारखोर गांव के गाटा संख्या-61 व 57 में चौड़ाई में सात मीटर भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति बन गई। काश्तकारों व गणमान्य लोगों द्वारा हस्ताक्षर किया गया।
इस मौके पर लेखपाल रितेश शाह,दधीच पाल,संजय यादव,राजेश गुप्ता,पवन सिंह, फूलचंद्र सिंह,कुंवर सिंह, ज्ञान सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां के पूर्व डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने 350 करोड़ की लागत से बखिरा डेवलपमेंट का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
इस झील को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करने की पहल की थीं। इसमें बखिरा झील तक जाने के लिए रास्ता बनाने,ईको टूरिज्म के तहत पर्यटकों के लिए उच्च स्तरीय सुविधा प्रदान करने,पर्यटकों के अनुभव को बेहतर करने के उद्देश्य से नेचर टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वाटर स्पोर्ट्स, ईको रिजार्ट्स, जंगल कैम्पिंग, वेलनेस टूरिज्म जैसी गतिविधियों का चिह्नांकन किया गया था।
यह भी पढ़ें- रेलवे कर्मचारियों में TTE, बुकिंग क्लर्क और सुपरवाइजर को भी देना होगा संपत्ति का ब्योरा
पूर्व विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। बखिरा झील आने वाले दिनों में पर्यटन का हब बनेगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।