संतकबीर नगर में युवती की मांग में सिंदूर भरकर युवक ने किया दुष्कर्म, बाद में शादी से किया इनकार
संतकबीर नगर में युवक ने युवती की मांग भरकर उसके साथ होटल में यौन शोषण किया। बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, संतकबीर नगर। मोबाइल फोन से हुई दोस्ती एक युवती की दुनिया ही उजाड़ दी। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने युवती को दुनिया जहां के सपने दिखाए, कई वर्ष तक जमकर यौन शोषण किया।
होटल में मांग में सिंदूर भरकर उसे बीवी बनाकर सुहागरात मनाया लेकिन अब शादी से ही इंकार कर दिया। फिलहाल तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाने में दी गई तहरीर में युवती ने लिखा है कि कोतवाली खलीलाबाद के मगहर कस्बा के महा टोलिया निवासी विशाल उर्फ बड़े पुत्र भोले के बहन की शादी उसके के गांव में हुई है। तथा इसी सिलसिले में विशाल मेरे गांव आता जाता था।
शादी की बात पर करता था टाल मटोल
बातचीत होती रहती थी। बीते पांच वर्ष पूर्व उससे सम्पर्क हो गया। वह मुझे शादी का झांसा देकर मेरे गांव आकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। शादी के लिए कहने पर किसी न किसी बहाने टाल मटोल करता।
शादी का दबाव बनाने पर छह नवंबर दिन में बारह बजे मुझे फिस किंग होटल सहजनवा में बुलाया। होटल में कमरा बुक करके मेरी मांग में सिन्दूर लगा दिया। मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया। उसी दिन मुझे मेरे गांव के पास छोड़कर चला गया।
सार्वजनिक रूप से शादी की बात करने पर टाल मटोल करता रहा। बीते 21 मई को विशाल के मोबाइल नंबर पर शादी करने के लिए फोन की तो उसने स्पष्ट रूप से शादी से इनकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा ने बताया तहरीर पर युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।