संतकबीरनगर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात, आरोपी पर केस दर्ज
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी अतुल तिवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

HighLights
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म।
मारपीट के बाद जबरन गर्भपात कराया गया।
पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात कराने के मामले में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाने में दी गयी तहरीर में एक महिला ने यह उल्लेख किया है कि वह मूल रूप से धनघटा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी है। वर्तमान में खलीलाबाद शहर के एक मोहल्ले में किराये के मकान में रह रही है।
करीब आठ वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन विवाह के छह माह बाद ही उसके पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ रहने लगी। बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह इलाज के लिए शहर में किराये पर रहने लगी।
उसके ही मोहल्ले में बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गांव निवासी अतुल तिवारी पुत्र राकेश भी कई वर्षों से रह रहा था। 10 सितंबर 2025 को दोपहर लगभग दो बजे आरोपी उसके कमरे में आया। अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने से वह गर्भवती हो गई। शादी करने के लिए कहने पर टालमटोल करने लगा। गत 15 मार्च को सुबह करीब 11 बजे आया। शादी की बात को लेकर विवाद करने लगा। उसने मारपीट की। जिससे उसके पेट में चोटें आईं। इसके बाद उसे कुछ दवा दी, जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका गर्भपात हो गया। वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपित की तलाश की जा रही है।

