संभल में अवैध डेयरी का भंडाफोड़: बुलडोजर से नष्ट कराया 528 किलो मिलावटी पनीर, हिरासत में संचालक
संभल के नाहरठेर गांव में एक अवैध डेयरी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने छापा मारा, जहां मिलावटी पनीर और दूध बनाने का खुलासा हुआ। छापेमारी में 528 किलो मिलावटी पन ...और पढ़ें

संभल के नाठेर में पनीर को नष्ट करने को ले जाती जेसीबी। जागरण
HighLights
संभल में अवैध डेयरी पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मारा छापा।
मिलावटी पनीर और दूध बनाने का बड़ा गोरखधंधा उजागर।
528 किलो पनीर नष्ट, संचालक गिरफ्तार, वाहन जब्त।
जागरण संवाददाता, संभल। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने सोमवार को शाम करीब चार बजे गांव नाहरठेर में आदिल द्वारा संचालित डेयरी पर छापेमारी की। जांच में पाया कि मिलावटी पनीर और दूध तैयार कर बेचा जा रहा है। क्रय विक्रय करने के अभिलेख नहीं दिखाए गए। जिस पर खाद्य निरीक्षक रामजीत सिंह और पूर्ति निरीक्षक अंकित अवस्थी के साथ ही पुलिस बुलाई गई।
खाद्य निरीक्षक ने जांच कर बताया कि पनीर और दूध में बड़े स्तर पर मिलावट की जा रही है। पनीर को वजनदार बनाने के लिए वनस्पति मिलाया जा रहा है। दूध को फाड़ने के लिए केमिकल का प्रयोग हो रहा है।
एक बोतल ग्लिसरोल की मिली लेकिन खाद्य निरीक्षक का कहना रहा कि वह ग्लिसरोल नहीं बल्कि अन्य कोई केमिकल है। जिससे दूध को फाड़ने का काम हो रहा था,जो आमजन के लिए हानिकारक है।
दो घरेलू गैस सिलिंडर, आठ वाहन कब्जे में लिए, संचालक पकड़ा
डेयरी संचालन को लेकर जीएसटी की चोरी की बात भी सामने आई। यहां घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग व्यावसायिक रूप में करने की बात सामने आई। पूर्ति निरीक्षक ने दो सिलिंडर जब्त कर लिए। एआरटीओ ने जांच कर बताया कि वाहन एक्सपायर हो चुके हैं। जिस पर तीन बाइक, दो पिकअप, दो चार पहिया वाहन और एक मेटाडोर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में कांग्रेस की ‘संगठन परीक्षा’, संजीव आर्य को 14 जिलों की कमान; AICC प्रभारी को सौंपेंगे रिपोर्ट
528 किलो वजन के 151 पैकेट पनीर नष्ट
डेयरी में अवैध रूप से भंडारित करीब 528 किलो वजन के 151 पैकेट पनीर को नष्ट कराते हुए एक किलो पनीर का सैंपल लिया। डेयरी संचालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डेयरी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।