Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सनातन धर्म में वापसी के बाद सहारनपुर के शहजाद और रजिया ने उठाई पहली कांवड़, पुलिस सुरक्षा में कर रहे यात्रा

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 12:57 PM (IST)

    सनातन धर्म में वापसी के बाद शंकर और सावित्री ने हरिद्वार से अपनी पहली कांवड़ यात्रा शुरू की, मंगलवार को शिव चतुर्दशी पर जलाभिषेक करेंगे। ...और पढ़ें

    सनातन धर्म में वापसी के बाद सहारनपुर के शहजाद और रजिया ने उठाई पहली कांवड़।

    सनातन धर्म में वापसी के बाद सहारनपुर के शहजाद और रजिया ने उठाई पहली कांवड़।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। सनातन धर्म में वापसी के बाद शंकर और सावित्री ने आस्था की राह में कदम बढ़ाते हुए, पहली बार हरिद्वार से कांवड़ उठाई।

    दंपति मंगलवार को शिव चतुर्दशी पर गांव के शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। प्रदेश सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने दंपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था संभाली।

    शहजाद से शंकर और रजिया से सावित्री बने इस दंपति के लिए यह कांवड़ यात्रा खास मायने रखती है। सनातन धर्म में वापसी के बाद पहली बार उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस भी सतर्क रही।

    प्रदेश सीमा में पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने दंपति को सुरक्षा घेरे में लिया। शंकर और सावित्री समाचार लिखे जाने तक ढाला शिविर में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वे गांव बहेड़ी गुर्जर के शिवालय में जलाभिषेक करेंगे।

    शंकर ने बताया कि सनातन धर्म में वापसी के बाद उन्होंने गागलहेड़ी में कब्रिस्तान के पास स्थित घर को सुरक्षा कारणों से ताला लगाकर बंद किया है। सनातन धर्म मे वापसी के बाद से ही उन्हें धमकियां मिल रही हैं। पाकिस्तान से भी धमकी भरे काल आये है, इसी वजह से वह पुराने घर में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते। फिलहाल वह गांव में अपने दोस्तों के साथ रह रहे हैं।

    दोस्तों की ओर से उनके खाने-पीने और अन्य आवश्यकताए पूरी की जा रही है। शंकर ने बताया कि उनका विवाह 2011 में हुआ था। वह चार वर्ष से हिमाचल प्रदेश जनपद सिरमौर के निकट स्टोन क्रेशर पर काम करते थे। निकट ही माता बाला सुंदरी आश्रम में अक्सर दर्शन करने जाया करते थे।

    यही से सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था दृढ़ हुई। हरिद्वार के गौरी शंकर आश्रम में 21 अप्रैल-2026 को रामविलास महाराज, अरूण कृष्ण महाराज और कुलदीप विद्यार्थी द्वारा शुद्धीकरण कराकर सनातन में वापसी कराई थी। दो पुत्री और एक पुत्र है। सभी की सनातन में वापसी हो चुकी है। दंपति की कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस भी सतर्क रही। एसओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश सीमा से ही दंपत्ति को पुलिस सुरक्षा दी गयी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा पूरी कर लौटे युवक की NH-19 पर हादसे में गई जान, पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर