रामपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 दिन में 7 तस्कर गिरफ्तार; 1.5 करोड़ की स्मैक, अफीम और चरस बरामद
रामपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दिनों में सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में ढाई किलो स्मैक, एक किलो 200 ग्राम अफी ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज है।
HighLights
एसपी के नेतृत्व में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान, बोले-नशे का धंधा सामाजिक अपराध
जागरण संवाददाता, रामपुर। जिले में नशे का अवैध कारोबार फल फूल रहा है। कभी-कभार पुलिस कार्रवाई करती है। इसके कारण नशे का धंधा अब तक बेखौफ चल रहा था, लेकिन हाल ही में यहां आए पुलिस अधीक्षक अनिल सिसोदिया नशे के अवैध कारोबार के खात्मे को गंभीर हैं। उन्होंने 18 जुलाई को जिले में कार्यभार संभाला था।
नए शहर में होने वाले अपराधों की जानकारी की तो पता चला कि यहां पुड़िया में नशे का सामान बेचा जाता है। इस पर उन्होंने नशे का अवैध कारोबार करने वालों का सफाया करने के लिए अभियान चला दिया।
मात्र चार दिन में तीन थाना क्षेत्रों से नशे का सामान बेचने वाले सात लोग पकड़े गए। ढाई किलो स्मैक, एक किलो 200 ग्राम अफीम और 234 ग्राम चरस भी पकड़ी गई।
पुलिस अधीक्षक का कहना है कि नशे का धंधा एक सामाजिक अपराध है। प्रधानमंत्री मन की बात में छात्रों और युवाओं से नशा मुक्त भारत बनाने में सहयोग की बात भी कर चुके हैं। जिले को भी हम नशा मुक्त करने के लिए अभियान चला रहे हैं।
तीन अगस्त से छह अगस्त तक सात लोगों को जेल भेजा जा चुका है। ढाई किलो स्मैक पकड़ी गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ है। शहर में फैले नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं।
केस 1 -: शहर कोतवाली पुलिस ने तीन अगस्त को हमसफर चौक के पास से पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस को ढाई किलो स्मैक बरामद हुई थी।
पकड़े गए लोगों में हाथी खाना चौराहा का फाजिल, थाना सिविल लाइन के मुहल्ला मैगजीन का जावेद पोटा, थाना गंज के नानकार का इमरान, मुरादाबाद के थाना भोजपुर के ग्राम पीपल साना का कासिम और उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर के थाना काशीपुर के मुहल्ला काली राख निवासी फैजान थे।
खबरें और भी
इनमें स्मैक बेचने का काम फाजिल और उसका साथी जावेद पोटा करते थे, जबकि बाकी तीनों खरीदार थे। सभी आरोपित जेल में हैं।
केस 2 -: चार अगस्त की रात मिलक कोतवाली पुलिस ने बाईपास पर ग्राम धर्मपुरा जाने वाले कट के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। आरोपित इसी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर कुंदनपुर का कृष्ण कुमार था, जिसके पास से पुलिस को एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया था।
केस 3 -: छह अगस्त की रात को गश्त के दौरान शहजादनगर पुलिस ने ककरौआ गांव से कानपुर गांव जाने वाले मार्ग पर एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया था। युवक इसी थाना क्षेत्र के जुठिया गांव का अबरार था। पुलिस को उसके पास से 234 ग्राम चरस मिली थी। उसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया था।