'युवा जाग गया है, अगला चुनाव ईवीएम से नहीं होगा', रायबरेली में बोले राहुल गांधी
राहुल गांधी ने रायबरेली दौरे पर कहा कि युवा जाग गया है और अगला चुनाव ईवीएम से नहीं होगा। उन्होंने ...और पढ़ें

HighLights
राहुल गांधी ने रायबरेली में युवा जागने की बात कही।
अगला चुनाव ईवीएम से नहीं होने का दावा किया।
सराफा कारोबारियों और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे में कहा कि युवा जाग गया है। अब अगला चुनाव ईवीएम से नहीं होगा। उन्होंने सराफा कारोबारियों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार की नीतियों पर भी निशाना साधा। कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए वह हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
शहर के प्रभु टाउन में सराफा कारोबारियों के निजी कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी का व्यापारियों ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। व्यापारियों ने अपनी समस्याएं राहुल गांधी के सामने रखीं। इस पर उन्होंने कहा कि अब हालात बदलेंगे, क्योंकि देश का युवा जाग चुका है और कोई भी सरकार उसकी अनदेखी नहीं कर सकेगी।
राहुल गांधी शाम को महराजगंज पहुंचे। लखनऊ-हैदरगढ़-लाही बार्डर से होते हुए रायबरेली जाते समय कोटवा मदनिया के पास बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोककर अपनी समस्याएं बताईं। भीड़ के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
राहुल गांधी गाड़ी में बैठे रहे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिया। इसके बाद काफिला रायबरेली के लिए रवाना हो गया।
यह भी पढ़ें- रायबरेली के AIIMS में बढ़ेंगी फैसिलिटी, अब इमरजेंसी में भी होगा मरीजों का अल्ट्रासाउंड और एक्सरे; जल्द मिलेगी सुविधा
