Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रायबरेली में 12 घंटे गुल रही बिजली, 30000 की आबादी ने झेला संकट; 35 गांव में पानी के लिए भी परेशान हुए लोग

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:52 PM (IST)

    रायबरेली के कृष्णपुर ताला उपकेंद्र क्षेत्र में बिजली विभाग के ठेकेदार की लापरवाही से करीब 12 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे 30 हजार की आबादी को भीषण गर्म ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कृष्णपुर ताला उपकेंद्र पर 12 घंटे बिजली बाधित।

    2. ठेकेदार की लापरवाही से 30 हजार आबादी प्रभावित।

    3. गर्मी और पानी की किल्लत से लोग बेहाल।

    संवाद सूत्र, सतांव (रायबरेली)। बिजली विभाग के ठेकेदार की मनमानी के चलते शुक्रवार को कृष्णपुर ताला उपकेंद्र की करीब 30 हजार आबादी बिजली न आने से परेशान रही। करीब बारह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बछरावां-कृष्णपुर ताला की 33 केवी विद्युत लाइन की शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को सुबह ठेकेदार ने कृष्णपुर ताला उपकेंद्र के अवर अभियंता राम कुमार से 33 केवी लाइन बंद कराने की मांग की।

    जेई ने बछरावां उपकेंद्र से 10:45 बजे शटडाउन करा दिया। ठेकेदार ने नंदाखेरा से पश्चिम गांव तक लाइन खोल दी और कहा कि शाम छह बजे तक उसका काम निपट जायेगा, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। इसके बाद अवर अभियंता राम कुमार ने सभी कर्मचारियों को लगाकर किसी तरह काम पूरा कराया। तब 11:15 बजे शटडाउन वापस हुआ और आपूर्ति बहाल हो सकी।

    यह भी पढ़ें- यूपी के 67449 उपभोक्ताओं को पहला बिजली बिल ही नहीं दे पाईं बिजली कंपनियां, परिषद ने उठाई मुआवजे की मांग

    लगातार साढ़े बारह घंटे तक बिजली बंद रहने के कारण करीब तीस हजार की आबादी उमस भरी गर्मी से परेशान हो उठी। शाम होते ही करीब 35 गांव अंधेरे में डूब गए। पूरे दिन बिजली न रहने के कारण लोगों के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप नहीं चले, जिससे लोग पानी के लिए भी तरसे।

     

    कार्य करने के लिए ठेकेदारों के अनुरोध पर शटडाउन किया जाता है, साथ ही उपभोक्ता हितों का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। ठेकेदार का काम खत्म होने में अधिक समय लग गया, जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को तकलीफ उठानी पड़ी। -अखिलेश कुमार यादव, हरचंदपुर उपखंड अधिकारी

    खबरें और भी