Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    58 एकड़ में बनेगा इंडस्ट्रियल पार्क, 500 से 8000 स्क्वायर मीटर तक के बनेंगे 90 प्लॉट; 20 करोड़ से तैयार हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 06:19 PM (GMT+05:30)

    रायबरेली में बंद पड़ी स्पिनिंग मिल की 58 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है। इसमें 500 से 8000 वर्ग मीटर के 90 प्लॉट बनाए जाएंगे। लगभग ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो।

    प्रतीकात्मक फोटो।

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। स्पिनिंग मिल (सूत कताई) की खाली पड़ी भूमि का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र के लिए किया जाएगा। इस भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने की तैयारी है। इस पर काम भी शुरू हो गया है। पूरे परिसर का स्क्रैप हटने के बाद इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है।

    इस काम के पूरा होने के बाद प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। इससे एक बार फिर से औद्योगिक इकाईयां स्थापित हो सकेंगी और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल सकेगा।

    साल 1975 में हुई थी स्थापित

    करीब 58 एकड़ में फैली यूपी स्टेट स्पिनिंग मिल (सूत कताई मिल) वर्ष 1975 में स्थापित हुई थी। यहां छह हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला। यहां से कच्चा सूत विदेशों तक जाता था। इसे जून 2012 में बंद किया गया था। जब से पूरा परिसर खाली पड़ा था।

    इसके बाद से भूमि और विशालकाय भवन खाली था। इस भूमि पर औद्योगिक पार्क विकसित करने का खाका तैयार किया गया। 58 एकड़ में 90 प्लाट बनाए जाएंगे। प्लाट 500 वर्ग मीटर से लेकर आठ हजार वर्ग मीटर तक के होंगे।

    यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में अब 1133 कोटेदार बनाएंगे आयुष्मान कार्ड, ट्रेनिंग के बाद दिया जाएगा ID-पासवर्ड

    औद्योगिक पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रोड, नाली बनाने का काम शुरू हो गया है। यह काम अप्रैल या मई में पूरा हो जाएगा। प्लाट बनाने के बाद इनका आवंटन किया जाएगा। एमएसएमई के तहत जून से आवंटन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    स्थानीय स्तर पर खुलेंगे रोजगार के द्वार

    कई पुरानी फैक्ट्रियां बंद हो गई, जिससे लोगों के हाथों से काम छिन गया। इसके साथ ही युवाओं को काम मिलने के अवसर खत्म हो गए थे। औद्योगिक पार्क में कई छोटी बड़ी इकाईयां स्थापित हो सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर भी अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा और युवाओं को काम की तलाश में गैर प्रांतों की ओर नहीं जाना पड़ेगा।


    स्पिनिंग मिल की भूमि पर औद्योगिक पार्क बनेगा। अभी नाली, सड़क आदि का काम कराया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद 90 प्लाटों की आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छोटी बड़ी इकाईयां स्थापित होने के बाद लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। -परमहंस मौर्य, उपायुक्त उद्योग रायबरेली