विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली से होकर गुजरेंगी तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन, घर जाने में यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

Updated: Fri, 13 Feb 2026 03:13 PM (IST)

रेलवे प्रशासन ने होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रायबरेली से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। ये ट् ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, रायबरेली। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने जिले से होकर तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग तिथियों में चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को त्योहार पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिल सके।
होली के दौरान लंबी दूरी की ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रहती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त कोचों के साथ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें रायबरेली रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी और प्रमुख शहरों को जोड़ेंगी।

यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 04209 को 24 फरवरी से छह मार्च तक वाराणसी से दिल्ली, 04210 को दिल्ली से वाराणसी के बीच 25 फरवरी से सात मार्च तक निरंतर चलेंगी, जबकि 04227 वाराणसी से चंडीगढ़ स्टेशन तक 21 व 28 फरवरी,04228 चंडीगढ़ से वाराणसी के बीच 22 फरवरी, एक मार्च एवं 04604 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से वाराणसी स्टेशन के बीच 22, 26 फरवरी, दो व छह मार्च को चलेगी, 04603 वाराणसी से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन तक 24 ,28 फरवरी, चार, आठ मार्च को एक- एक चक्कर महज चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें- 15.50 करोड़ की लागत से UP के इस जिले में बनेगा 50 बेड का आयुष हॉस्पिटल, जनीम चिह्नत