UP PCS Result 2024: 21 महिलाएं डिप्टी कलेक्टर, सात बनीं DSP; महिलाओं के हिस्से आए 76 असिसटेंट कमिश्नर के पद
यूपी पीसीएस 2024 के नतीजों में महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। कुल 37 डिप्टी कलेक्टरों में से 21 महिलाएं हैं, जबकि 17 डीएसपी में से सात महिलाएं चय ...और पढ़ें

तस्वीर एआई जनरेटेड है।
HighLights
महिलाओं के हिस्से आए 76 असिसटेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद
ब्लॉक डेवलपमेंट आफीसर के पद पर कुल 72 नाम हैं, इनमें 24 महिलाएं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। डिप्टी कलेक्टर के पद पर कुल 37 अभ्यर्थी चयनित हैं। इनमें 21 महिलाएं हैं जबकि 16 पुरुष अभ्यर्थी हैं। इस सूची में सामान्य वर्ग के 12 अभ्यर्थी हैं जबकि सामान्य वर्ग के कोटे में पांच ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थी ने जगह बनाने में सफलता पाई है। ईडब्ल्यूएस कोटे से डिप्टी कलेक्टर बनने वाले चार, एससी वर्ग से सात लोग हैं। इस सूची में 19 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से हैं।
डिप्टी सुपरिटेंडेंट आफ पुलिस के पद पर 17 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। चार सामान्य वर्ग से तो एक ओबीसी, एक एससी और एक ईडब्ल्यूएस कोटे से हैं। तीन अभ्यर्थी एससी वर्ग, इतने ही ओबीसी और एक ईडब्ल्यूएस कोटे से हैं। असिसटेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) के पद पर कुल 196 अभ्यर्थी चयनित हैं। इनमें महिलाओं की संख्या 76 है। असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट आफिसर के पद पर 16 लोगों का चयन हुआ है।
इस सूची में छह महिलाएं हैं। 22 लोग ट्रेजरी आफिसर बने हैं। इनमें छह महिलाएं हैं। दो अभ्यर्थियों का चयन डिस्ट्रिक कमांडर होमगार्ड के पद पर हुआ है। इसमें एक महिला हैं। असिस्टेंट कमिश्नर इंडस्ट्रीज के पद पर 18 लोग चयनित हैं। इनमें सात महिलाएं हैं। 23 वर्क आफिसर में से आठ महिलाएं हैं। खास बात यह कि नीचे के मेरिट वाले पदों पर महिलाओं की संख्या का अनुपात कम होता चला गया है।
ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर कुल 72 नाम हैं, इनमें 24 महिलाएं हैं। सोशल वेलफेयर आफिसर पर नौ लोग चयनित हैं, इनमें तीन महिलाएं हैं। माइनरटी वेलफेयर आफिसर पर एक मात्र नियुक्ति महिला अभ्यर्थी की है। बैकवर्ड वेलफेयर आफिसर के पांच पदों पर तीन महिलाएं हैं।
खबरें और भी
कामर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर 142 अभ्यर्थियों में से 56 महिलाएं हैं। नायब तहसीलदार कुल 258 हैं, इनमें 67 महिलाएं हैं। कुल 60 डिप्टी जेलर के पद में से 16 महिला वर्ग की झोली में आए हैं। 40 सब रजिस्टार में 13 महिलाएं, हैंडीकैप्ड वेलफेयर आफिसर के चार पद में से तीन महिलाओं को मिले हैं।