SIR in UP : प्रयागराज में अब 38 लाख हो जाएंगे मतदाता, सूची से काट दिए गए हैं एएसडी वोटर्स के नाम
SIR in UP प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत अब केवल 6125 नोटिसों पर सुनवाई बाकी है, जो 17 मार्च तक पूरी हो जाएगी।इस प्र ...और पढ़ें

SIR in UP एसआइआर अभियान के तहत अब प्रयागराज में कुछ हजार नोटिस की सुनवाई ही शेष है।
HighLights
एसआइआर में अब 6 हजार नोटिस पर सुनवाई होनी बाकी, जवाबों की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में
अगले दो दिनों में सुनवाई पूरी, फिर नोमैपिंग व तार्किक विसंगति वाले वोटर्स जोड़े जाएंगे सूची में
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। SIR in UP मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत अब प्रयागराज में मात्र 6125 नोटिस की सुनवाई ही शेष है। इसे अगले दो दिनों यानी 17 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। एसआइआर अभियन के तहत नोमैपिंग व तार्किक विसंगति वाले 1062435 मतदाताओं को नोटिस भेजा जा चुका है। उनके जवाबों पर सुनवाई की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है।
आज तक इतनी नोटिस के जवाब की हो चुकी सुनवाई
SIR in UP रविवार तक 1056310 नोटिस के जवाब पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जो 99.42 प्रतिशत है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया कि सुनवाई में ईआरओ व एईआरओ की ओर से जिन मतदाताओं के नामों की स्वीकृति मिलेगी, उन्हें मतदाता सूची से जोड़ा जाएगा। सुनवाई के बाद ऐसे मतदाताओं के नाम सूची से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
नोमैपिंग वाले कुल 2.87 लाख वोटर्स की सुनवाई
SIR in UP जनपद में एसआइआर शुरू होने के पहले लगभग 46.92 हजार मतदाता थे। अभियान के दौरान एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट) वोटर्स के नाम सूची से काट दिए गए। ऐसे वोटर्स की संख्या 12.56 लाख थी। वहीं नोमैपिंग वाले कुल 2.87 लाख वोटर्स और तार्किक विसंगति वाले 7.75 लाख मतदाता हैं, जिन्हें नोटिस भेजा चुका है और उनकी सुनवाई भी लगभग पूरी होने वाली है।
27 मार्च तक का है समय
वैसे तो 27 मार्च तक ईआरओ व एईआरओ को नोटिस के जवाबों पर सुनवाई के लिए समय है। एसआइआर अभियान में छह जनवरी से छह मार्च के बीच दो माह में 284312 नए मतदाता के लिए फार्म संख्या छह जमा हुए हैं। वहीं एसआइआर अभियान जब से शुरू हुआ है तब से अब तक लगभग 3.43 लाख नए मतदाता बनाए गए। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 40315 नए मतदाताओं ने आवेदन किया है। वहीं सबसे कम कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 12025 नए वोटर के आवेदन आए हैं।
खबरें और भी
विधानसभा क्षेत्रवार नए वोटर्स की संख्या
फाफामऊ- 31507
सोरांव- 27372
फूलपुर- 24235
प्रतापपुर- 21668
हंडिया- 20742
मेजा- 16724
करछना- 16044
इलाहाबाद पश्चिम- 31413
इलाहाबाद दक्षिण- 29405
इलाहाबाद उत्तर- 40315
बारा- 12862
कोरांव- 12025
यह भी पढ़ें- उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग : अर्हता स्पष्ट हो जाने के साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर बीएड विषय में भर्ती की तैयारी