SIR in UP : संगम नगरी में 10.62 लाख नोटिस की सुनवाई पूरी, अब मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी
SIR in UP प्रयागराज में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 10.62 लाख मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई पूरी हो गई है। फूलपुर के कुछ नोटिसों की अपल ...और पढ़ें

SIR in UP प्रयागराज में एसआरएन अभियान के तहत नोटिसों की सुनवाई पूरी हो चुकी है।
HighLights
अब फूलपुर के मात्र 114 नोटिस की सुनवाई के दस्तावेजों की अपलोडिंग ही बाकी
कल से मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी, लगाई गई अधिकारियों की टीमें
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। SIR in UP मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत 1062435 मतदाताओं के नोटिस के जवाब पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो गई है। फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के मात्र 114 मतदाताओं की सुनवाई को लेकर आवश्यक दस्तावेजों का अपलोड होना ही बाकी है।
नोटिस पर ईआरओ और एईआरओ ने सुनवाई
SIR in UP इनमें नोमैपिंग वाले कुल 2.87 लाख वोटर्स और तार्किक विसंगति वाले 7.75 लाख मतदाता शामिल हैं, जिन्हें नोटिस भेजा गया और फिर उनके जवाब पर ईआरओ और एईआरओ ने सुनवाई किया। वैसे तो 27 मार्च तक नोटिस पर सुनवाई की अवधि निर्धारित की गई थी मगर प्रयागराज में यह प्रक्रिया पांच दिन पहले ही पूरी हो गई। इन मतदाताओं का नाम अब सूची में जुड़ना तय माना जा रहा है।
खास-खास
- 27 मार्च तक नोटिस के जवाब पर सुनवाई को निर्धारित है समय, प्रयागराज में पहले ही प्रक्रिया पूरी
- 10.62 लाख नोमैपिंग एवं तार्किक विसंगति वाले वोटर्स के नाम सूची में जोड़ने का कार्य होगा शुरू
लगभग 3.43 लाख नए मतदाता बनाए गए
SIR in UP एसआइआर अभियान के तहत नाम बढ़ाने, काटने व संशोधन कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है जबकि सुनवाई की कार्यवाही अब पूरी की गई है। एसआइआर अभियान जब से शुरू हुआ है, तब से अब तक लगभग 3.43 लाख नए मतदाता बनाए गए। अभियान शुरू होने के पहले जिले में कुल 46 लाख 92 हजार मतदाता थे। अभियान में लगभग 12.56 लाख एएसडी (अबसेंट, शिफ्टेड, डेथ व डुप्लीकेट) वोटर्स के नाम सूची से काटे गए हैं।
अब जिले में करीब 38 लाख मतदाता का अनुमान
इस तरह से अब जिले में 38 लाख से ज्यादा कुल मतदाता होने का अनुमान जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से लगाया गया है। अभियान के दौरान शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 40315 नए मतदाताओं ने आवेदन किया है। वहीं सबसे कम कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 12025 नए वोटर के आवेदन आए हैं। फाफामऊ में 31507, सोरांव में 27372, फूलपुर में 24235, प्रतापपुर में 21668, हंडिया में 20742, मेजा में 16724, करछना में 16044, इलाहाबाद पश्चिम में 31413, इलाहाबाद उत्तर में 40315 तथा बारा विधानसभा क्षेत्र में 12862 नए मतदाताओं के आवेदन आए हैं।
खबरें और भी
मतदाता बनने को प्रवासी भारतीयों के भी आवेदन
मतदाता बनने के लिए विभिन्न देशों में रह रहे 85 प्रवासी भारतीयों ने भी आवेदन किया है। ऐसे लोगों ने फार्म संख्या छह-ए जमा किया है। वहीं नाम कटवाने के लिए 9584 आवेदन (फार्म-सात) तथा नाम में संशोधन कराने के लिए (फार्म-आठ) 63466 आवेदन आए हैं।
क्या कहती हैं उप जिला निर्वाचन अधिकारी?
उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा ने बताया कि एसआइआर अभियान के तहत नोमैपिंग व तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं के नोटिस पर सुनवाई की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बाद इन मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी, फिर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन का कार्य शुरू हो जाएगा।