Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो जजों को मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की सिफारिश, SC कोलेजियम ने दी नई जिम्मेदारी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:50 AM (IST)

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी को बॉम्बे हाई कोर्ट और न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब व हरियाणा हा ...और पढ़ें

    दो न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की सिफारिश।

    दो न्यायमूर्तियों को मुख्य न्यायाधीश नियुक्ति की सिफारिश।

    HighLights

    1. SC कॉलेजियम ने दो वरिष्ठ न्यायाधीशों की सिफारिश की।

    2. न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    3. न्यायमूर्ति अश्वनी मिश्रा पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश।

    विधि संवाददाता, प्रयागराज। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी को बाम्बे हाई कोर्ट तथा पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा को वहीं मुख्य न्यायाधीश बनाने की केंद्र सरकार को संस्तुति की है। अश्वनी कुमार मिश्रा इलाहाबाद हाई कोर्ट में वरिष्ठ न्यायमूर्ति रहे हैं।

    न्यायमूर्ति एमसी त्रिपाठी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से 1990 में विधि की पढ़ाई पूरी की। फिर 11 जनवरी 1992 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत होकर इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत शुरू की।

    उन्होंने प्रदेश सरकार के अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता की जिम्मेदारी संभाली। 27 सितंबर 2013 को उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया। 10 अप्रैल 2015 को स्थायी न्यायाधीश बने थे।

    वहीं, न्यायमूर्ति श्रीरंग मिश्र के पुत्र न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से अर्थशास्त्र में बीए आनर्स और कैंपस ला सेंटर से एलएलबी की। आठ मई 1993 को अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट में वकालत शुरू की। वर्ष 2013 में उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया। तीन फरवरी 2014 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त हुए। एक फरवरी 2016 को स्थायी न्यायाधीश बने।

    न्यायमूर्ति अश्वनी का 21 जुलाई 2025 को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट स्थानांतरण हुआ। एक जून 2026 को उन्हें वहां का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। इनके भाई अजय कुमार मिश्र प्रदेश के महाधिवक्ता हैं।

    यह भी पढ़ें- बरेली में कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज बिरयानी बेचने वाले दो आरोपियों को जेल, दुकान पर चल चुका है बुलडोजर