बरेली में कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज बिरयानी बेचने वाले दो आरोपियों को जेल, दुकान पर चल चुका है बुलडोजर
बरेली के बहेड़ी में श्रावण के दौरान कांवड़ मार्ग पर मांसाहार बेचने के आरोप में इरफान और उवैश को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इससे पहले, इसी क्षेत्र मे ...और पढ़ें
-1786303977642_m.webp)
कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज बिरयानी बेचने वाले दो आरोपियों को जेल।
HighLights
बहेड़ी में कांवड़ मार्ग पर मांसाहार बिक्री की शिकायत हुई।
इरफान और उवैश को शांतिभंग के आरोप में जेल भेजा गया।
सलमान की अतिक्रमण वाली मांसाहारी दुकान को ढहा दिया गया।
जागरण संवाददाता, बरेली। श्रावण में रोक के बावजूद बहेड़ी कस्बा के मुख्य मार्ग पर मांसाहार की बिक्री की जा रही थी। हिंदू संगठनों की शिकायत पर रविवार को पुलिस ने आरोपित इरफान व उवैश को गिरफ्तार किया।
दोनों को शांतिभंग के आरोप में जेल भेज दिया गया। इससे पहले, कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी बेचने वाले सलमान की दुकान पर बुलडोजर चलाया जा चुका। उसने रोडवेज बस स्टैंड के पास अतिक्रमण कर दुकान बना ली थी।
श्रावण में कांवड़ यात्राएं निकल रहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवालयों में जा रहे हैं। धार्मिक भावनाओं को देखते हुए कांवड़ मार्गों, मुख्य मार्गों, मंदिरों के आसपास या किसी अन्य संवेदनशील क्षेत्र में मांसाहार की बिक्री नहीं होने चाहिए।
शनिवार को पुलिस को शिकायत मिली थी कि बहेड़ी में नैनीताल रोड पर इरफान व उवैश मीट की बिक्री कर रहा। वह मुर्गे की पकौड़ी बनाकर काउंटर पर रखता है। देर शाम छापेमारी की गई, इससे पहले इरफान व उवैश फरार हो गया था। रविवार दोपहर को दोनों को पकड़ा गया। आरोपितों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई।
दोपहर को दोनों को एसडीएम गौरव शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया। इनसे शांतिभंग का खतरा मानते हुए एसडीएम ने जेल भेजने का आदेश दे दिया। तीन दिन पहले इसी कस्बा में रोडवेज बस स्टैंड के पास सलमान मांसाहारी बिरयानी बेच रहा था। हिंदू संगठनों ने उसकी भी शिकायत की थी।
उसी दिन पुलिस ने छापेमारी की, मगर सलमान भाग गया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने उसकी दुकान की जांच कराई। उसमें पता चला कि सलमान ने सड़क किनारे अतिक्रमण किया था। इसी आधार पर उसकी बिरयानी का टिनशेड वाली दुकान ढहा दी गई थी।