Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे भर्ती में मेडिकल अनफिट उम्मीदवारों को नौकरी का आखिरी मौका, 31 जुलाई तक दोबारा कर सकेंगे अपील

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 05:33 PM (IST)

    आरआरबी प्रयागराज ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में मेडिकल जांच में अनफिट हुए उम्मीदवारों को दोबारा अपील करने का अंतिम मौका दिया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. मेडिकल अनफिट उम्मीदवारों को दोबारा अपील का मौका।

    2. अपील की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित।

    3. प्रयागराज आरआरबी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज ने उन उम्मीदवारों के लिए नौकरी का द्वार फिर से खोल दिया है, जो विभिन्न भर्ती परीक्षा के अंतिम चरण यानी मेडिकल जांच (चिकित्सा परीक्षा) में अनफिट यानी अयोग्य घोषित कर दिया गए थे। इन्हें पुन: अपना मेडिकल कराने का मौका दिया जा रहा है।

    आरआरबी ने सहायक लोको पायलट (एएलपी), तकनीशियन (ग्रेड तीन) और जूनियर इंजीनियर (जेई) भर्ती में शामिल उम्मीदवारों को दोबारा अपील करने का एक आखिरी मौका दिया है।

    दोबारा मेडिकल जांच करवाने के लिए 31 जुलाई 2026 को शाम छह बजे तक अभ्यर्थियों को अपना आवेदन जमा करना होगा। उम्मीदवार अपनी अपील स्पीड पोस्ट के जरिए या खुद रेलवे भर्ती बोर्ड, प्रयागराज के कार्यालय में जाकर जमा कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अपील पर विचार नहीं किया जाएगा।

    सर्टिफिकेट पर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और उम्मीदवार की फोटो होना जरूरी

    अपील के लिए जरूरी नियम भी बनाएं गए हैं। इसमें उम्मीदवार को किसी सरकारी या प्राइवेट स्पेशलिस्ट डॉक्टर से एक मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाना होगा, जिसमें यह साबित हो कि रेलवे का फैसला सही नहीं था। इस सर्टिफिकेट पर डॉक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और उम्मीदवार की फोटो होना जरूरी है।

    अपील के साथ उम्मीदवार को 1000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करना होगा। यदि अपील सही पाई जाती है, तो यह पैसा अभ्यर्थी को वापस कर दिया जाएगा। चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि जो उम्मीदवार तय तारीख तक अपील नहीं करेंगे, उन्हें भविष्य में कोई और मौका नहीं मिलेगा।

    खबरें और भी

    अनफिट पाए गए सभी 17 उम्मीदवारों की सूची (रोल नंबर और नाम सहित) आरआरबी प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

    यह भी पढ़ें- पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, रेलवे ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती