Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, रेलवे ने 7 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 03:25 PM (IST)

    भारतीय रेलवे देश भर में 7,220 पूर्व सैनिकों को अनुबंध के आधार पर गेटमैन के पदों पर नियुक्त करेगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न रेलवे जोन में खाली पड़े गेटमैन के पदों को भरने के लिए हरी झंडी दे दी है। देश भर में कांट्रैक्ट (अनुबंध) के आधार पर कुल 7,220 पूर्व सैनिकों को इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत गेटमैन के पदों पर तैनात किया जाएगा।

    यह भर्तियां सीधे केंद्र और राज्य सरकारों के 'पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड' के माध्यम से होंगी। सेना से सेवानिवृत्त अनुशासित पूर्व सैनिकों की तैनाती के बाद अब रेलवे फाटकों का संचालन बहुत तेजी से और पूरी सुरक्षा के साथ हो सकेगा।

    रेलवे बोर्ड ने इस भर्ती के लिए सभी 16 रेलवे जोन का कोटा तय कर दिया है। सबसे ज्यादा 1795 पद ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ईसीआर) को मिले हैं। इसके बाद नार्दर्न रेलवे (एनआर) में 1286 पद, वेस्टर्न रेलवे (डब्ल्यूआर में 966 पद, साउदर्न रेलवे (एसआर) में 918 पद और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) में 730 पद भरे जाएंगे।

    जवानों को दोबारा मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा

    इसी तरह नार्थ वेस्टर्न रेलवे (एनडब्ल्यूआर) में 446 पद, साउथ सेंट्रल रेलवे (एससीआर) में 266 पद, ईस्टर्न रेलवे (ईआर) में 244 पद, ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीओआर) में 206 पद, सेंट्रल रेलवे (सीआर) में 152 पद, नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे (एनईआर) में 91 पद, साउथ वेस्टर्न रेलवे (एसडब्ल्यूआर) में 67 पद और साउथ ईस्टर्न रेलवे (एसईआर) में 53 पदों पर पूर्व सैनिकों की नियुक्ति होगी।

    खबरें और भी

    हालांकि, नार्थ सेंट्रल रेलवे (एनसीआर), साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (एसईसीआर) और वेस्ट सेंट्रल रेलवे (डब्ल्यूसीआर) में फिलहाल कोई पद आवंटित नहीं किया गया है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इस कदम से जहां एक ओर देश की सेवा कर चुके जवानों को दोबारा मुख्यधारा में काम करने का मौका मिलेगा, वहीं दूसरी ओर भारतीय रेल का सुचारू संचालन और सुदृढ़ होगा।

    यह भी पढ़ें- यूपी में सरकारी नौकरी का बंपर मौका, 13 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती निकालेगी योगी सरकार