विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज जंक्शन पर 16 माह बाद फिर शुरू होगा रेल कोच रेस्टोरेंट, रेलवे ने इस बार कमान हल्दीराम को सौंपी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 05 Sep 2026 07:52 PM (IST)

प्रयागराज जंक्शन पर 16 महीने से बंद पड़ा रेल कोच रेस्टोरेंट अब फिर से खुलने जा रहा है। इस बार ...और पढ़ें

रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन पर दीपावली के पहले एक बार फिर शुरू होगा।

रेल कोच रेस्टोरेंट प्रयागराज जंक्शन पर दीपावली के पहले एक बार फिर शुरू होगा।

HighLights

  1. अप्रैल 2025 में कम ब्रिकी से ठप हुआ था आरसीआर का संचालन

  2. फूड प्लाजा बंद होने के कारण नहीं मिल रही खान-पान की सुविधा

  3. जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में प्लेटफार्म नंबर छह के पास खुलेगा 

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज जंक्शन पर आने वाले रेल यात्रियों और शहर के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है। जंक्शन के सिविल लाइंस साइड में प्लेटफार्म नंबर छह के पास पिछले 16 महीने से वीरान पड़ा रेल कोच रेस्टोरेंट अब फिर से खुलने जा रहा है।

लजीज व्यंजन और स्नैक्स का स्वाद ले सकेंगे 

लंबे इंतजार के बाद इसे इस बार दीपावली से पहले दोबारा शुरू करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस बार यात्रियों को यहां मशहूर ब्रांड ‘हल्दीराम’ के लजीज व्यंजन और स्नैक्स चखने को मिलेंगे। जंक्शन के एक नंबर प्लेटफार्म पर फूड प्लाजा बंद होने के बाद से स्टेशन पर यात्रियों को खान-पान की सुविधा नहीं मिल पा रही है। संचालन शुरू होने पर यात्रियों को लाभ मिलेगा।

तीन बार बंद हो चुका है यह रेस्टोरेंट 

प्रयागराज जंक्शन पर बने इस रेल कोच रेस्टोरेंट का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ग्राहकों की कमी और कम भीड़ के चलते यह रेस्टोरेंट अब तक तीन बार बंद हो चुका है। आखिरी बार अप्रैल 2025 में घाटे की वजह से पुराने संचालक ने इसे बंद कर दिया था। तब से प्लेटफार्म नंबर छह के पास इसका ढांचा खाली खड़ा हुआ था।

इस बार रेलवे ने कमान ‘हल्दीराम’ को सौंपी है

बार-बार बंद होने की समस्या को देखते हुए रेलवे ने पुराना टेंडर रद कर दिया और नए सिरे से ई-आक्शन प्रक्रिया शुरू की। इस बार रेलवे ने कमान ‘हल्दीराम’ को सौंपी है। कंपनी को यह अनुबंध आठ साल के लिए दिया गया है, जिससे रेलवे को करीब 1.25 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। ब्रांड की मौजूदगी से उम्मीद है कि इस बार ग्राहकों की कमी नहीं होगी।

ऑनलाइन फूड आर्डर, होम डिलीवरी की भी सुविधा 

इस कोच में बैठकर खाना खाने के अलावा ऑनलाइन फूड आर्डर और होम डिलीवरी की सुविधा भी मिलेगी। यानी ट्रेन के सफर के दौरान या घर बैठे भी लोग हल्दीराम के खाने का आनंद ले सकेंगे। बंद पड़े इस रेस्टोरेंट के नए रूप में लौटने से जंक्शन का माहौल तो बदलेगा ही, यात्रियों को भी एक भरोसेमंद और साफ-सुथरा खान-पान का विकल्प मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- रेलकर्मियों के आवास में बड़ा बदलाव, बहुमंजिला सोसाइटी जैसे होंगे क्वार्टर; मिलेगी लगेज लिफ्ट और बड़ी बॉलकनी

यह भी पढ़ें- रेलवे में 5165 एनटीपीसी पदों पर भर्ती के लिए RRB ने दी मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में आएगा नोटिफिकेशन