Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिता चलाते हैं जनरल स्टोर... बेटी ने PCS परीक्षा में लहराया परचम; कौन हैं 2nd रैंक हासिल करने वाली अनन्या त्रिवेदी?

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 02:26 PM (IST)

    अनन्या त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) 2024 में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। रायबरेली की निवासी अनन्या के पिता जनरल स्टोर चलाते हैं और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) 2024 के अंतिम परिणाम में रायबरेली की बेटी अनन्या त्रिवेदी ने दूसरा स्थान पाया है। सादगीपूर्ण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाली अनन्या की सफलता संघर्ष, अनुशासन और निरंतर मेहनत का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरी है।

    रायबरेली के आनंद नगर की निवासी अनन्या के पिता सुशील कुमार त्रिवेदी एक जनरल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां रेखा रानी बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी शिक्षिका हैं। अनन्या अपनी इस उपलब्धि का श्रेय खासतौर पर अपनी मां के कठिन परिश्रम और त्याग को देती हैं। उन्होंने सफलता में परिवार के साथ-साथ अपने मामा राजेश कुमार पांडेय (एडिशनल एसपी, कानपुर देहात) के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण बताया।

    शैक्षणिक सफर रहा मजबूत

    अनन्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा रायबरेली से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2019 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से समाजशास्त्र (आनर्स) में स्नातक किया। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से परास्नातक की डिग्री हासिल की और साथ ही नेट भी क्वालीफाई किया।

    अनन्या ने कहा कि पहली बार मेंस और साक्षात्कार दिया और सफलता पाई। वह कहती हैं कि संतुलित तैयारी सफलता की कुंजी बनीं। अनन्या रोजाना लगभग छह घंटे पढ़ाई करती थीं और उन्होंने अपनी तैयारी को नियमित व योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया। वह फिलहाल संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी भी कर रही हैं और भविष्य में देश स्तर पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का लक्ष्य रखती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP PCS Result 2024: 21 महिलाएं डिप्टी कलेक्टर, सात बनीं DSP; महिलाओं के हिस्से आए 76 असिसटेंट कमिश्नर के पद