विवाद में ससुरालवालों ऐसा क्या कह दिया? अपमानित होकर युवक ने आत्महत्या कर ली; प्रयागराज पुलिस कर रही पड़ताल
प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में ससुराल में विवाद के बाद घर लौटे युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ...और पढ़ें

प्रयागराज में मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में आत्महत्या करने वाले सतई की फाइल फोटो।
HighLights
यमुनापार के मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव की घटना
सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव में शुक्रवार सुबह युवक का शव घर में फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन सुसाइड नोट नहीं मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि ससुराल में विवाद के बाद युवक घर लौटा था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चलेगी।
संत रविदास नगर में अपनी ससुराल गया था सतई
पकरी सेवार निवासी 30 वर्षीय सतई निषाद पुत्र उमा शंकर निषाद 23 जुलाई को अपनी ससुराल संत रविदास नगर जिले के सीतामढ़ी गया था। वहां किसी बात को लेकर पत्नी और ससुरालवालों से विवाद हुआ था। शाम करीब छह बजे सतई घर लौटा और सीधे कमरे में चला गया।
कमरे में फंदे से लटक रही थी लाश
सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो घरवालाें ने उसे आवाज दी लेकिन कोई आहट नहीं मिली। स्वजन कमरे में पहुंचे तो सतई की लाश फंदे से लटक रही थी। वह देखकर परिवार में रोना-पिटना मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
पारिवारिक विवाद का मामला बता रही पुलिस
सूचना पाकर चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला मौके पर पहुंचे। कमरे की तलाश की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के पिता उमाशंकर ने पुलिस को बताया कि ससुराल में विवाद होने की जानकारी सतई ने दी थी। बताया कि संभवत: ससुरालजनों की बात से अपमानित होकर बेटे ने आत्महत्या की है। उमाशंकर के चार बेटे में सतई दूसरे नंबर पर था। उसकी दो बेटियां हैं। चौकी प्रभारी सिरसा प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है।