Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj : दो मासूम बच्चों को छोड़कर महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, वजह तलाश रही पुलिस; पति मुंबई में करता है नौकरी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:45 PM (IST)

    प्रयागराज के पुरवा खास गांव में एक महिला ने दो मासूम बच्चों को छोड़कर कुएं में कूदकर जान दे दी। फायर ब्रिगेड ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला। ...और पढ़ें

    प्रयागराज में औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में कुएं से महिला के शव निकालते फायर ब्रिगेड कर्मी। जागरण

    प्रयागराज में औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में कुएं से महिला के शव निकालते फायर ब्रिगेड कर्मी। जागरण

    HighLights

    1. ढाई घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव 

    2. औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव की घटना 

    संसू, नैनी (प्रयागराज)। आखिर ऐसा क्या कारण था कि महिला ने दो मासूम बच्चों की चिंता किए बिना आत्महत्या कर ली। यमुनापार में औद्योगिक थाना क्षेत्र के पुरवा खास गांव में रविवार सुबह एक महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ढाई घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड कर्मियों ने शव को बाहर निकाला। घटना के पीछे की वजह पुलिस तलाश रही है। 

    घर के बाहर स्थित कुएं में कूदी रबिता

    पुरवा खास निवासी अजय भारतीया मुंबई में रहकर काम करता है। घर पर उसकी 28 वर्षीय पत्नी रबिता अपने दो छोटे बच्चों चार वर्षीय रिहास और दो वर्षीय रीशू के साथ रहती थी। रविवार सुबह करीब सात बजे किसी बात को लेकर रबिता ने घर के बाहर स्थित कुएं में कूद गई। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

    कुएं में जहरीली गैस की आशंका, नहीं उतरे फायरकर्मी

    आसपास के लोगों ने तत्काल रामपुर पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी। चौकी प्रभारी सचिन देव वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कुएं में उतरकर शव निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंदर जहरीली गैस होने का एहसास होने पर उन्हें तुरंत बाहर निकलना पड़ा।

    मुंबई से पति रवाना हो गया है

    इसके बाद करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। बताते हैं कि रबिता का मायका लालपुर थाना क्षेत्र के घूरी गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर उसका पति अजय भारतीया ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक लाख के इनामी गैंग्सटर गिरफ्तार, STF ने प्रयागराज में दबोचा; एक वर्ष से फरार चल रहा था

    यह भी पढ़ें- नाप-तौल की गड़बड़ी में सबसे आगे प्रयागराज, प्रतापगढ़ तीसरे पायदान पर; कौशांबी में सबसे कम पकड़े गए मामले