एक लाख के इनामी गैंग्सटर गिरफ्तार, STF ने प्रयागराज में दबोचा; एक वर्ष से फरार चल रहा था
पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे एक लाख के इनामी गैंगस्टर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को एसटीएफ ने प्रयागराज के बेला कछार से गिरफ्तार किया। फाफामऊ थाने ...और पढ़ें

प्रयागराज एसटीएफ की गिरफ्त में इनामी गैंग्सटर सुनील कुमार भारतीया। सौ. एसटीएफ
HighLights
गैंग्सटर सुनील कुमार भारतीया फाफामऊ थाने से वांछित था
इसके खिलाफ विभिन्न थाना में 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। पिछले एक वर्ष से फरार चल रहे एक लाख के इनामी गैंगस्टर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को आखिरकार स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इसे बेला कछार से घेराबंदी करके दबोचा गया। गैंग्सटर का हालपता ग्राम रंगपुरा थाना फाफामऊ प्रयागराज है, जबकि मूल पता बैहराना खानपुर थाना मऊआइमा है।
बेला कछार में छिपा था
एसटीएफ वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों की जानकारी जुटा जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि एक लाख का इनामी गैंग्सटर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे बेला कछार के आसपास छिपा हुआ है। इस पर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मो. हबीब अहमद सिद्दीकी, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार त्रिपाठी, पंकज सिंह, प्रभन्जन पाण्डेय, पंकज तिवारी व आरक्षी चालक मनोज कुमार यादव की टीम को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया।
चोरी, लूट की घटनाओं को दिया था अंजाम
एसटीएफ टीम ने आज रविवार को इनामी गैंग्सटर सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे को दबोच लिया। वह फाफामऊ थाने से वांछित चल रहा था। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार भारतीया उर्फ गुंगे ने बताया कि वर्ष 2019 से वह अपने साथियों के साथ मिलकर कई चोरी, लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। इस संबंध में जीआरपी व फाफामऊ थाने में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
जेल भी जा चुका है सुनील
वह पूर्व में जेल भी जा चुका है। वर्ष 2025 में थाना फाफामऊ में उसके व उसके साथी के विरूद्ध गैंग्सटर एक्ट का अभियोग पंजीकृत हुआ था, जिसमें वह वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इस पर इनाम भी घोषित हुआ था। एसटीएफ इंस्पेक्टर जेपी राय ने बताया कि सुनील के खिलाफ विभिन्न थाना में 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।