विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सर्दी का संकेत, एक सप्ताह में 3 डिग्री सेल्सियस गिरा न्यूनतम तापमान, मौसम बदलने लगा  

By Mritunjay Mishra Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 11 Oct 2026 01:44 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज में एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है, जो सर्दी के आगमन का संकेत है। 25 ...और पढ़ें

प्रयागराज में सर्दी की दस्तक दिखने लगी है। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में सर्दी की दस्तक दिखने लगी है। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. 25 अक्टूबर तक दिन के तापमान में भी तेजी से आएगी गिरावट

  2. दिन की गर्मी से राहत व सुबह-शाम ठंड बढ़ने की है संभावना

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मौसम में धीरे-धीरे बदलाव का असर अब रात के तापमान पर दिखने लगा है। प्रयागराज में एक सप्ताह के भीतर न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।

हल्की ठंड के आगमन के संकेत

चार अक्टूबर को रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को घटकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस दौरान हर दो दिन में रात के तापमान में लगभग एक डिग्री की कमी का रुझान देखने को मिला है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से आने वाले दिनों में रात के समय हल्की ठंड के संकेत मिल रहे हैं।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा 

मौसम के मौजूदा रुख के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। हालांकि आसमान साफ रहने के कारण दिन में धूप का असर बना रहेगा। इससे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। ऐसे में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ सकता है। दिन में गर्मी का एहसास होगा, जबकि रात में अपेक्षाकृत राहत मिल सकती है।

अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से बदलेगा दिन का मिजाज

मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े तक दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि 25 अक्टूबर के बाद अधिकतम तापमान में भी तेजी से गिरावट आने लगेगी। इसके साथ ही दिन की गर्मी से राहत मिलने और सुबह-शाम ठंडक बढ़ने की संभावना है।

अब होगा ठंड का आगाज 

अक्टूबर में मौसम का यह बदलाव सर्दियों की आहट के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल रात के तापमान में गिरावट के बावजूद दिन में गर्मी बनी रह सकती है। ऐसे में प्रयागराज के लोगों को अगले कुछ दिनों तक दिन में गर्मी और रात में अपेक्षाकृत ठंडक वाले मौसम का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज पंचायती राज विभाग में 'तत्काल' तबादला 15 दिन बाद, दो एडीओ के स्थानांतरण में देरी का खुलासा

यह भी पढ़ें- PDA ने 10% राशि जमा नहीं करने वाले आवेदकों के 100 फ्लैटों की बुकिंग निरस्त की, प्रयागराज में बुकिंग हो रही