विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PDA ने 10% राशि जमा नहीं करने वाले आवेदकों के 100 फ्लैटों की बुकिंग निरस्त की, प्रयागराज में बुकिंग हो रही

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 11 Oct 2026 12:32 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने 100 फ्लैटों की बुकिंग रद्द कर दी है क्योंकि आवेदकों ने निर्धारित 10% राशि जमा ...और पढ़ें

प्रयागराज में पीडीए के फ्लैटों की बुकिंग हो रही है।

प्रयागराज में पीडीए के फ्लैटों की बुकिंग हो रही है।

HighLights

  1. अब दोबारा नए सिरे से की जाएगी इन फ्लैटों की बुकिंग

  2. छह आवासीय योजनाओं में 465 फ्लैटों की शुरू है बिक्री

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की आवासीय योजनाओं में फ्लैट बुक कराने के बाद निर्धारित धनराशि जमा नहीं करना 100 आवेदकों को भारी पड़ गया है। समय सीमा के भीतर फ्लैट की कुल कीमत का अनिवार्य 10 प्रतिशत हिस्सा जमा नहीं करने पर पीडीए ने इन सभी की बुकिंग निरस्त कर दी है। अब निरस्त किए गए फ्लैटों को नए सिरे से बुकिंग के लिए खोला जाएगा, जिससे दूसरे इच्छुक आवेदकों को भी फ्लैट खरीदने का मौका मिल सकेगा।

फ्लैटों की बुकिंग में लोगों ने दिखाई रुचि

पीडीए की ओर से छह आवासीय योजनाओं में कुल 465 फ्लैटों की बिक्री शुरू की गई। इन योजनाओं के फ्लैटों को खरीदने के लिए आवेदकों ने बढ़-चढ़कर रुचि दिखाई। अब तक 250 से अधिक फ्लैटों की बुकिंग हो चुकी है। इनमें करीब 110 आवेदकों ने निर्धारित कीमत का 10 प्रतिशत से अधिक धनराशि जमा कर दी है।

फ्लैट बुकिंग को समय सीमा में जमा करना अनिवार्य 

पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि फ्लैट की बुकिंग के बाद उसकी कुल कीमत का 10 प्रतिशत हिस्सा निर्धारित समय में जमा करना अनिवार्य है। इसके बावजूद संबंधित आवेदकों ने तय समय सीमा तक धनराशि जमा नहीं की। ऐसे में पीडीए ने नियमों के तहत उनकी बुकिंग निरस्त करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज पंचायती राज विभाग में 'तत्काल' तबादला 15 दिन बाद, दो एडीओ के स्थानांतरण में देरी का खुलासा

यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर ने छात्र पर किया जानलेवा हमला, गाड़ी तोड़ी और सोने की चेन लूटी; केस दर्ज