विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

Published: Wed, 02 Sep 2026 07:17 PM (IST)

रेल प्रशासन ने जन्माष्टमी और लंबे सप्ताहांत पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. जन्माष्टमी व लंबे सप्ताहांत के लिए विशेष ट्रेन।

  2. नई दिल्ली-सूबेदारगंज के बीच तीन फेरों में चलेगी।

  3. यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए।

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेल प्रशासन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी तथा आगामी लंबे सप्ताहांत (लांग वीकेंड) के अवसर पर यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच तीन-तीन फेरों के लिए आरक्षित सुपरफास्ट प्रयागराज स्पेशल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 02416/02415) चलाने का निर्णय लिया गया है।

कुल 18 कोचों (एक एसी टू टियर, तीन एसी थ्री टियर, सात स्लीपर, पांच सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर) वाली इस विशेष ट्रेन का संचालन दोनों दिशाओं से निर्धारित तिथियों एवं समय पर किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 02416 नई दिल्ली-सूबेदारगंज स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से तीन, चार एवं पांच सितंबर को रात 11 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रा के दौरान यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी तथा फतेहपुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.45 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 02415 सूबेदारगंज-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस सूबेदारगंज से चार, पांच एवं छह सितंबर को दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ और गाजियाबाद ठहराव लेते हुए उसी दिन रात 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

यात्रियों की सुविधा को विशेष ट्रेनों में अतिरिक्त कोचों की बढ़ोतरी

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध कराने और प्रतीक्षा सूची को क्लियर करने के उद्देश्य से विशेष ट्रेनों की कोच संरचना में स्थाई बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन संख्या 04113 प्रयागराज-एसएसएस हुब्बल्ली में कोच बढ़ेंगे। 04119 सूबेदारगंज-वलसाड में भी कोच बढ़ाए गए हैं। प्रयागराज-विशाखापट्टनम-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन के फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें- 1901 से अब तक सवा सौ वर्षों में उत्‍तर प्रदेश में अगस्त माह में 12वीं सर्वाधिक वर्षा से हाहाकार की स्‍थ‍ित‍ि