माफिया अतीक अहमद की धमकाने वाली वाॅइस रिकाॅर्डिंग लगाकर बनाई रील, प्रयागराज पुलिस ने चार युवक को किया गिरफ्तार
प्रयागराज पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की धमकी भरी आवाज वाली रील बनाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्र ...और पढ़ें

प्रयागराज में एयरपोर्ट थाना पुलिस की गिरफ्त में माफिया अतीक अहमद की आवाज की रिकाॅर्डिंग का इस्तेमाल करके धमकी भरा वीडियो बनाने के आरोपित। सौजन्य : पुलिस मीडिया सेल
HighLights
एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
स्टंटबाजी में प्रयुक्त दो कार सीज, अन्य युवकों की तलाश की जा रही
इंटरनेट मीडिया पर यह रील प्रसारित हुई तो पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की तो हत्या हो चुकी है, हालांकि उसका धमकाने वाले डायलाग का अभी भी असामाजिक तत्व प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज शहर में प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपित युवकों को पकड़ लिया है। जबकि अन्य की तलाश कर रही है।
उपनिरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा
एयरपोर्ट थाने के उपनिरीक्षक ब्रम्हेश मिश्र ने मुकदमा दर्ज कराते हुए जांच पड़ताल शुरू की। शुक्रवार सुबह चार युवकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्टंटबाजी में प्रयुक्त तीन कारों को भी सीज किया गया। जबकि अन्य युवकों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इंटरनेट मीडिया पर रील प्रसारित
एयरपोर्ट रोड पर गुरुवार को दो कार पर सवार युवकों ने स्टंटबाजी किया था। इसकी रील बनाते हुए बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना और माफिया अतीक अहमद की वाइस रिकार्डिंग थी। इंटरनेट मीडिया पर यह रील प्रसारित हुई। वीडियो में धमकी भरे डायलाग के साथ अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया था।
ऐसे कर रहे थे स्टंट
वीडियो में कई युवक चलती कार की छत, बोनट व दरवाजों पर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे थे। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया। थाना प्रभारी विनय सिंह ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यह रील इंस्टाग्राम आइडी नूर आलम 40 से पोस्ट की गई थी। उपनिरीक्षक ब्रम्हेश मिश्र ने तहरीर दी।
खबरें और भी
अन्य आरोपित युवकों की पुलिस को तलाश
माफिया अतीक की वाॅइस रिकाॅर्डिंग लगाकर धमकाने वाले डायलाग के साथ रील बनाने वाले चार युवकों के खिलाफ एयरपोर्ट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार भी किया है। साथ ही स्टंटबाजी में प्रयुक्त दो कारों को भी सीज किया। अन्य युवकों की भी तलाश की जा रही है।
रील में धमकी भरा गाना और अतीक की वाॅइस रिकाॅर्डिंग
एयरपोर्ट रोड पर दो कार पर सवार युवकों ने स्टंटबाजी किया था। इसका रील बनाते हुए बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना और माफिया अतीक अहमद की वाॅइस रिकाॅर्डिंग थी। इंटरनेट मीडिया पर यह रील प्रसारित हुई तो एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया।
ये लोग हुए गिरफ्तार
थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह मो. सुनैफ निवासी उमरी, शिवम कुमार निवासी झलवा, मो. हमदान निवासी उमरी और नूर आलम निवासी उमरी पूरामुफ्ती को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि प्रसारित रील माफिया अतीक अहमद की वाइस रिकार्डिंग लगाकर बनाई गई थी। तीन कारों को भी बरामद किया, जिसे सीज कर दिया गया है।
10-12 युवक तेज रफ्तार कार से कर रहे थे स्टंटबाजी
एयरपोर्ट थाने के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक ब्रह्मेश मिश्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में बताया गया कि 25 दिसंबर को चेकिंग और गश्त के दौरान मोहिनी चौराहे पर स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट चौराहे से ऐरावत चौराहे के बीच दो कारों सहित अन्य वाहनों से 10 से 12 युवक तेज रफ्तार में रेस लगाते हुए स्टंटबाजी कर रहे हैं। वीडियो बना रहे हैं।