Teacher Recruitment 2021 : बिहार में पढ़ा रहे कुछ शिक्षक यूपी जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती की अनंतिम सूची में सफल
Teacher Recruitment 2021 वर्ष 2021 की एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अब पूर्ण होने की ओर है। बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर को अनंतिम ...और पढ़ें

Teacher Recruitment 2021 बिहार के शिक्षक भी यूपी जूनियर एडेड भर्ती की अनंतिम सूची में सफल घोषित किए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
वर्ष 2021 भर्ती की अनंतिम सूची में शामिल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग की प्रतीक्षा
इस भर्ती के लिए बिहार शिक्षक भर्ती में चयनितों ने किया था धरना-प्रदर्शन
प्रधानाध्यापक के 253 व सहायक अध्यापक के 1262 पदों पर भर्ती
राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। Teacher Recruitment 2021 लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के संघर्ष और कानूनी लड़ाई जीतने के बाद वर्ष 2021 की एडेड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अब पूर्ण होने की ओर बढ़ी है। यह भर्ती पूर्ण करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने 24 दिसंबर की देर रात जो अनंतिम सूची जारी की है।
प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले अभ्यर्थी भी सफल
Teacher Recruitment 2021 इस अनंतिम सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम भी हैं, जो इस भर्ती के लिए धरना-प्रदर्शन करते हुए बिहार शिक्षक भर्ती में चयनित होकर वहां पढ़ा रहे हैं। इनमें इस भर्ती के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सीपी सिंह सिंगरौर का भी नाम है। इनके अलावा ज्ञानवेंद्र सिंह, पंकज गुप्ता, आकाश कुशवाहा, प्रज्ञा पांडेय, वंशिका दीक्षित, मानशी गुप्ता आदि भी सफल हुए हैं।
17 अक्टूबर 2021 को हुई थी परीक्षा
Teacher Recruitment 2021 प्रधानाध्यापक के 390 तथा सहायक अध्यापक के 1504 पदों के लिए यह भर्ती परीक्षा 17 अक्टूबर 2021 को कराई गई थी। इसके परिणाम में गड़बड़ी के आरोप लगे तो करीब 11 महीने बाद सितंबर 2022 में संशोधित परिणाम जारी किया गया। इसमें कुछ अभ्यर्थी नए चयनित हो गए तो कुछ बाहर हो गए, जो 15 नवंबर 2021 को पहली बार घोषित परिणाम में सफल थे।
यह भर्ती कोर्ट तक पहुंची थी
इस तरह संशोधित परिणाम में सहायक अध्यापक पद के लिए 42,066 तो प्रधानाध्यापक पद के लिए 1544 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह भर्ती कोर्ट तक पहुंची थी। बाहर हुए अभ्यर्थियों की याचिका कोर्ट में खारिज होने के बाद शासन के निर्देश पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने की कार्यवाही शुरू हुई। उसी कड़ी में लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गए। गुणांक के आधार पर बनी मेरिट क्रम में विषयवार अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची जारी की गई है।
खबरें और भी
रिक्त पदों के सापेक्ष दोगुना अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग
विषयवार रिक्त पदों के सापेक्ष करीब दोगुना अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए चुना गया गया है। भर्ती में देरी होने एवं विद्यालयों में छात्र संख्या घटने तथा कुछ प्राथमिक विद्यालयों के उच्चीकृत होकर जूनियर हाईस्कूल बन जाने से सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पदों की संख्या घट गई है। इस तरह अब प्रधानाध्यापक के 253 तथा सहायक अध्यापक के 1262 पदों पर चयन किया जाना है।
अनंतिम सूची में चयनितों से विद्यालय आवंटन का विकल्प
पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार अनंतिम सूची में चयनितों से विद्यालय आवंटन का विकल्प 24 दिसंबर से 30 दिसंबर तक लिया जाना था, लेकिन तय समय पर यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। ऐसे में अब इसके लिए नई तिथि घोषित कर विकल्प लिए जाएंगे। उसके बाद सत्यापन तथा अभिलेख परीक्षण के बाद नियुक्ति पत्र निर्गत कर कार्यभार ग्रहण करने की कार्यवाही पूर्ण की जाएगी।