विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में दिवाली पर PDA देगा छोटे-बड़े प्लाट के ऑफर, नवरात्र में लांच होगी एयरो सिटी स्कीम

By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sun, 13 Sep 2026 04:24 PM (IST)

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) दीपावली से पहले छोटे-बड़े भूखंडों की बिक्री शुरू करेगा और नवरात्र में एयरपोर्ट के पास एयरो ...और पढ़ें

प्रयागराज विकास प्राधिकरण जल्द ही प्लाट बेचेगा।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण जल्द ही प्लाट बेचेगा।

HighLights

  1. प्रयागराज विकास प्राधिकरण एयरपोर्ट के पास है एयरो सिटी

  2. टाउनशिप को 100 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से आवंटित

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) दीपावली के पहले अपनी आवासीय योजनाओं में छोटे-बड़े भूखंडों की बिक्री करेगा। बिक्री के लिए विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा। पीडीए की ओर से एयरपोर्ट के पास विकसित होने वाली एयरो सिटी का शुभारंभ नवरात्र में किया जाएगा। टाउनशिप को विकसित करने के लिए 100 करोड़ रुपये की धनराशि शासन से आवंटित हो चुकी है।

पीडीए के टाउन प्लानर (नगर नियोजक ) जितेंद्र सिंह सहरवाल ने बताया कि पीडीए में मानचित्र स्वीकृति (नक्शा पासिंग) का सरलीकरण हुआ है। अवैध निर्माणों के शमन (कंपाउंडिंग), नदी तटों पर निर्माण के पर्यावरणीय व विधिक मानकों को लागू किया गया है। बहुमंजिला इमारतों की सुरक्षा से लेकर संपत्ति हस्तांतरण व फ्री-होल्ड की जटिल प्रक्रियाएं आसान कर दी गई है।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने आम नागरिकों की सहूलियत के लिए भवन मानचित्र स्वीकृति की व्यवस्था को पूरी तरह से पारदर्शी व आनलाइन कर दिया है। नागरिक अब पंजीकृत आर्किटेक्ट के माध्यम से सीधे मानचित्र स्वीकृति का आवेदन दर्ज करा सकते हैं। यदि भूखंड प्राधिकरण से पूर्व-स्वीकृत ले-आउट में स्थित है, तो किसी बाह्य विभाग से एनओसी की आवश्यकता नहीं होती। गैर-स्वीकृत क्षेत्रों में राजस्व, नगर निगम और जलकल विभाग से डिजिटल एनओसी की व्यवस्था पोर्टल से ही जुड़ी है। आवेदक अपने लागिन से आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं, जिससे कार्यालय के अनावश्यक चक्कर लगाने और बिचौलियों के हस्तक्षेप से पूरी तरह मुक्ति मिलती है।

 

उन्होंने बताया कि अगर प्राधिकरण से ले-आउट पास है तो मानचित्र बनाने में कुछ नहीं लगेगा। अगर नहीं बना है तो इसे कंपाउंड कराना होगा। राजस्व विभाग, नगर निगम और जल कल की एनओसी लेनी होगी। आसान होगा कि आप एक आर्किटेक्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें, बिना प्राधिकरण आए आपके सारे कार्य हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- बालीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ की चाची और चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद HC की रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में वन भूमि और ग्राम सभा की जमीनें खनन माफिया के निशाने पर, कई गांवों में बारूद से तोड़ रहे पहाड़-पत्थर