बालीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ की चाची और चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद HC की रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह की चाची और चचेरे भाई की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। उन ...और पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट।
HighLights
चंद्रचूड़ ने चाची पर फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का लगाया है आरोप
अलीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है, याचिका में चुनौती दी गई
विधि संवाददाता, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट से बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ के चचेरे भाई और चाची को राहत मिली है। इनकी गिरफ्तारी पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। साथ ही राज्य सरकार से याचिका पर जवाब मांगा है।
कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी की है
बॉलीवुड एक्टर चंद्रचूड़ और उनके भाई अभिमन्यु की ओर से अपने चचेरे भाई जय सिंह, चाची गायत्री देवी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, जिसे याचिका में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।
दादा की फर्जी वजीयत तैयार कर हड़पने का आरोप
दरअसल, चंद्रचूड़ ने आरोप लगाया था कि उनके दादा की फर्जी वसीयत तैयार कर उनके चचेरे भाई जय सिंह और चाची गायत्री देवी ने संपत्ति हड़प ली। इस मामले में अलीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जय सिंह और गायत्री देवी, जो स्वीडन के नागरिक बताए गए हैं, ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सीडी सिंह और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने की।
