Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं यमुना पुल से नदी में कूदने जा रहा हूं', फोन पर यह सुन पत्नी भी पहुंची...फिर एक की मौत से विवाद का दुखद अंत

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    प्रयागराज में घरेलू विवाद के चलते एक दंपति ने नए यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी को गोताखोरों ने बचा लिया और अस्पताल म ...और पढ़ें

    प्रयागराज में नए पुल से यमुना में छलांग लगाने के बाद पति की मौत व पत्नी अस्पताल में भर्ती है।

    प्रयागराज में नए पुल से यमुना में छलांग लगाने के बाद पति की मौत व पत्नी अस्पताल में भर्ती है।

    HighLights

    1. प्रयागराज में घरेलू विवाद में दंपती यमुना में कूदे, पति की मौत

    2. महिला को गोताखोरों ने बचाया, एसआरएन अस्पताल में भर्ती

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। नये यमुना पुल से घरेलू विवाद को लेकर एक दंपती ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन उसके पति को जीवित निकालने में असफल रहे। खबर पाकर मौके पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने अचेतावस्था में महिला को स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल में भर्ती कराया है।

    कैंट के नेवादा निवासी आकाश सब्जी बेचता था  

    कैंट थानांतर्गत सरकुर्लर रोड नेवादा निवासी 35 वर्षीय आकाश सोनकर सब्जी बेचता था। बताया गया कि प्रतिदिन आकाश का पत्नी मुस्कान से किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता था। 19 जुलाई की शाम करीब छह बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। मारपीट भी हुई। इसके बाद आकाश ने बाइक स्टार्ट की और बोला कि आज यमुना नदी में कूदकर जान दे देगा। इसके बाद वह तेजी से निकल गया।

    पति का कॉल आने पर मुस्कान घबरा गई थी

    शाम करीब 6:45 बजे आकाश ने पत्नी को फोन किया और बोला कि वह नये यमुना पुल से नदी में कूदने जा रहा है। इसके बाद फोन काट दिया। यह सुनते ही मुस्कान घबरा गई और दो-तीन पड़ोसियों के साथ वह बाइक पर बैठकर नये यमुना पुल पर पहुंची। यहां भीड़ जुटी थी। आकाश की बाइक खड़ी थी। मोबाइल फोन बाइक पर ही रखा था।

    पति के नदी में कूदने की जानकारी पर वह भी कूदी 

    वहां मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार नदी में कूद गया है। यह सुनते ही मुस्कान रेलिंग पर चढ़ी और नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर सभी हतप्रभ रह गए। उधर, नदी में आकाश को खोज रहे गोताखोरों की नजर कूदी मुस्कान पर पड़ी तो उसे भी बचाने की कोशिश शुरू की। कुछ ही देर में आकाश व मुस्कान को नदी से बाहर निकाल लिया गया। कीडगंज पुलिस आनन-फानन दोनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गई, वहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मुस्कान का इलाज चल रहा है।

    खबरें और भी

    पत्नी की हालत स्थिर 

    थाना प्रभारी कीडगंज प्रीतम तिवारी ने बताया कि घेरलू विवाद को लेकर घटना हुई है। मुस्कान की हालत अभी स्थिर है, जबकि आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आकाश के भाई रजत सोनकर से बातचीत करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- हमसफर एक्सप्रेस में सेना के जवान की पत्नी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, GRP ने आरोपित शोध छात्र को गिरफ्तार किया

    यह भी पढ़ें- किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर फिर दो मुकदमा दर्ज, प्रयागराज में दो गुटों के बीच बढ़ रही रंजिश