Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमसफर एक्सप्रेस में शोध छात्र ने सेना जवान की पत्नी से छेड़छाड़ की, GRP ने गिरफ्तार किया

    By Gyanendra Singh Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:13 PM (IST)

    हमसफर एक्सप्रेस में दिल्ली से प्रयागराज लौट रहे सेना के जवान की पत्नी से एक शोध छात्र ने छेड़छाड़ की। जवान के विरोध करने पर आरोपित ने जान से मारने की ...और पढ़ें

    हमसफर एक्सप्रेस में सेना जवान की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार किया गया।

    हमसफर एक्सप्रेस में सेना जवान की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोपित गिरफ्तार किया गया।

    HighLights

    1. मप्र में सीधी के मूल निवासी जवान के विरोध करने पर आरोपित ने दी धमकी

    2. सेना के जवान अपनी पत्नी का दिल्ली से इलाज कराकर लौट रहे थे प्रयागराज

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिल्ली से प्रयागराज आ रहे सेना के जवान की पत्नी के साथ हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन में शोध छात्र ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। महिला के शोर मचाने पर जवान की आंख खुल गई। उन्होंने विरोध किया तो आरोपित शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

    पत्नी के इलाज को दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल गए थे

    मध्य प्रदेश के सीधी जनपद के सिहावल तहसील क्षेत्र के निवासी व्यक्ति सेना में जवान है। उनकी तैनाती प्रयागराज में है। न्यू कैंट में वह परिवार के साथ रहते हैं। वह अपनी पत्नी का इलाज कराने के दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में गए थे। 

    एस-5 कोच में सवार थी भुक्तभोगी

    शुक्रवार रात वह पत्नी को लेकर हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज लौट रहे थे। वह तथा उनकी पत्नी एस-5 कोच में सवार थे। आरोप है कि उसी कोच में काफी दूर की सीट पर करेली के जमीर नगर मोहल्ला निवासी अबूब दरदा पुत्र एहसान अहमद कई बार जवान की पत्नी की सीट की ओर आया था। दो बार उसने घूरा भी था।

    टुंडला के पास छात्र ने की अश्लील हरकत

    रात में लगभग एक बजे ट्रेन टुंडला के पास पहुंची थी तो ज्यादातर यात्री सो गए थे। लाइट भी बंद कर दी गई थी। उसी समय जवान की पत्नी की सीट के पास अबूब आया और अश्लील हरकत करने लगा। इस पर जवान की पत्नी ने शोर मचाया तो जवान तथा आसपास के यात्री उठ गए। जवान ने फौरन आरोपित अबूब को पकड़ लिया। इस पर वह देख लेने और जान से मारने की धमकी देने लगा।

    खबरें और भी

    जीआरपी ने किया गिरफ्तार

    जवान ने फौरन 139 पर कॉल किया। कुछ ही देर में जीआरपी, आरपीएफ जवानों संग टीटीई पहुंच गए। जीआरपी ने अबूब को हिरासत में लिया। प्रयागराज ट्रेन पहूुंची तो उसे जीआरपी के हवालात में डाल दिया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।

    आरोपित दिल्ली में शोध छात्र है  

    जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि घटना का क्षेत्र टुंडला था तो वहां ही मुकदमा स्थानांतरित कर दिया गया। आरोपित को भी टुंडला जीआरपी के हवाले कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित दिल्ली में ही शोध छात्र है।

    यह भी पढ़ें- कौशांबी में पुरानी रंजिश को लेकर तमंचे से फायरिंग, गोलियां लगने से तीन युवक घायल; एक की हालत गंभीर

    यह भी पढ़ें- किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर फिर दो मुकदमा दर्ज, प्रयागराज में दो गुटों के बीच बढ़ रही रंजिश