Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज में एक हिस्ट्रीशीटर ने दूसरे की गोली मारकर हत्या की, पान मसाला की गुमटी में आग लगाने से था आक्रोशित

    By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Thu, 21 May 2026 01:18 PM (IST)

    प्रयागराज के मुट्ठीगंज में 28 वर्षीय सक्षम पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वारदात पान-मसाला की गुमटी जलाने के विवाद में दूसरे हिस्ट्रीशीटर ने क ...और पढ़ें

    प्रयागराज के मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    प्रयागराज के मुट्ठीगंज में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    HighLights

    1. मुट्ठीगंज इलाके के मालवीय नगर में घर से बुलाकर वारदात की

    2. हत्या करने का आरोप हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर लगा है

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र के मालवीय नगर में गुरुवार सुबह 28 वर्षीय सक्षम पांडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे गुमटी जलाने का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक जिसकी हत्या हुई है, वह हिस्ट्रीशीटर था। हत्या का आरोप मुहल्ले के ही एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों पर लगा है। पुलिस ने एक हमलावर को पकड़ा है।

    फोन रिसीव करने के बाद बाहर निकला था सक्षम 

    मालवीय नगर का रहने वाला सक्षम गुरुवार सुबह घर में सो रहा था। उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन रिसीव करने के बाद वह घर से बाहर निकला। इस दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    हमलावर पुलिस हिरासत में, पिस्टल बरामद

    गोली की आवाज सुनकर सक्षम के घरवालों के साथ ही पड़ोसी जब तक घटनास्थल पर पहुंचते, हमलावर फरार हो चुके थे। तत्काल सक्षम को बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने गोली चलाने के आरोपित बताए जा रहे एक हमलावर को हिरासत में लिया है। उसके पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

    आरोपित बोला- गुमटी में आग लगाने से था आक्रोशित 

    मुट्ठीगंज थाने की पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि सक्षम पांडा ने रात में उसकी पान-मसाला की गुमटी (छोटी दुकान) में आग लगा दी थी। इसी बात से नाराज होकर उसने गोली मारी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- वकीलों-डॉक्टरों के टकराव की आंच में झुलस रहे मरीज-वादकारी, प्रयागराज के SRN अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई